सहकारिता समिति की सभी सीटों पर जीती भाजपा

तमलुक मिर्जापुर सहकारिता समिति के चुनाव में भाजपा उम्मीदवारों ने बाजी मार ली है.

हल्दिया. तमलुक मिर्जापुर सहकारिता समिति के चुनाव में भाजपा उम्मीदवारों ने बाजी मार ली है. चुनाव में भाजपा ने एकतरफा जीत हासिल की है. कुल 12 सीटों पर चुनाव हुआ, जिसमें सभी सीटें भाजपा ने जीत लीं. 1961 में बनी इस सहकारिता समिति में इतने दिनों तक चुनाव नहीं हुआ था. हर बार मनोनीत बोर्ड से काम चलाया जाता था. लोगों के बढ़ते दबाव को देखते हुए पहली बार चुनाव हुआ, जिसमें भाजपा ने सभी सीटों पर जीत हासिल की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >