बीजेएमसी का आम आदमी के हित में प्रतिवाद जुलूस

सब्जियों के दामों में अप्रत्याशित बढ़ोतरी, अतिक्रमण मुक्ति के नाम पर हॉकर उच्छेद व बिजली बिल में बेतहाशा वृद्धि के खिलाफ भाजपा अखिल भारतीय श्रमिक संगठन, भारतीय जनता मज़दूर सेल (बीजेएमसी) उत्तर कोलकाता ने एक जूलूस निकाला.

संवाददाता, कोलकाता

सब्जियों के दामों में अप्रत्याशित बढ़ोतरी, अतिक्रमण मुक्ति के नाम पर हॉकर उच्छेद व बिजली बिल में बेतहाशा वृद्धि के खिलाफ भाजपा अखिल भारतीय श्रमिक संगठन, भारतीय जनता मज़दूर सेल (बीजेएमसी) उत्तर कोलकाता ने एक जूलूस निकाला. जिला अध्यक्ष राजू अयंगर के नेतृत्व में जुलूस बीजेपी के राज्य दफ़्तर से निकाला गया, जिसे योगायोग भवन के पास पुलिस ने रोक दिया. वहीं पर जुलूस के समापन की घोषणा कर दी गयी. वरिष्ठ भाजपा नेता विश्वप्रिय राय चौधरी, राज्य सभापति अर्नब चटर्जी, सह-सभापति नारायण चटर्जी, सत्यजीत गुप्ता, अभिजीत गुहा, राम दा, टुनटुन दत्ता, सचिन राम, पंकज दे, विफल परोल, विजय शर्मा, गोपाल मिश्रा, अनिक सुंदरका, नेहा दास, जिला महासचिव नेपाल चक्रवर्ती आदि इस जुलूस में शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >