एंबुलेंस से भिड़ी बाइक, दो की मौत

बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गयी.

बीरभूम. शनिवार को सुबह जिले के नानूर थाना क्षेत्र के बादशाही सड़क पर एक एंबुलेस और बाइक के बीच टक्कर में दुपहिया पर सवार दो युवकों की मौत हो गयी और एक युवक बुरी तरह जख्मी हो गया. घायल को पुलिस व स्थानीय लोगों की मदद से बोलपुर महकमा अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने बताया कि किरनाहार से तीनों युवक एक बाइक पर सवार होकर पालितपुर जा रहे थे, तभी रास्ते में उनकी बाइक की सामने से आयी एंबुलेंस से टक्कर हो गयी. बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गयी.

सूचना पाकर पुलिस वहां पहुंची और मौत की पुष्टि के बाद दोनों शवों को कब्जे में लेकर ऑटोप्सी के लिए बोलपुर महकमा अस्पताल भेज दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >