बीएसएफ की गोलीबारी में बांग्लादेशी तस्कर की मौत

झाड़ियों में छिपे तस्करों ने जवानों पर कर दिया हमला, जवाबी कार्रवाई में हुई मौत

कोलकाता. मालदा जिले में भारत-बांग्लादेश सीमा पर तस्करों के एक समूह द्वारा सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों पर किये गये हमले के बाद जवाबी गोलीबारी में एक बांग्लादेशी तस्कर मारा गया. बीएसएफ ने सोमवार को एक बयान में यह जानकारी दी. घटना 11 और 12 अगस्त की मध्य रात्रि को मालदा जिले में भारत-बांग्लादेश सीमा पर चांदनी चक सीमा चौकी के पास हुई. बीएसएफ के बयान में कहा गया है कि इलाके में गश्त कर रहे बीएसएफ के एक जवान ने पांच से छह लोगों को सिर पर सामान लेकर भारतीय क्षेत्र से बांग्लादेश की ओर जाते देखा. जवान ने तुरंत आगे बढ़ कर तस्करों को रुकने के लिए कहा. लोगों ने जवान के निर्देश को नजरअंदाज किया और झाड़ियों के पीछे छिपे तस्करों के एक अन्य समूह ने जवान पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया. जवानों ने आत्मरक्षा में गोलियां चलायीं. गोलीबारी के बाद बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर भारतीय सीमा की ओर भाग गये. एक बांग्लादेशी तस्कर घायल अवस्था में मिला, जिसे सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गयी. बयान में कहा गया कि मृतक की पहचान बांग्लादेश के चपई नवाबगंज जिले के ऋषिपाड़ा गांव निवासी अब्दुल्ला के रूप में हुई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >