रथ पर जूते पहन कर रील बनाना पड़ा भारी, कोर्ट ने अनोखी शर्तों के साथ युवक को दी जमानत

सोशल मीडिया पर रथ पर जूते पहनकर रील बनाने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया. कोर्ट ने उसे रथ की सीढ़ियां धोने की अनोखी सजा सुनायी है. पूरी खबर यहां पढ़ें.

  • सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के लिए रील बनाने के दौरान जूते पहन कर रथ पर चढ़ने के आरोप में पूर्व बर्धमान जिले के नादनघाट थाना क्षेत्र के समुद्रगढ़ के सिद्धेपाड़ा निवासी बाबूलाल शेख नामक युवक को गिरफ्तार कर लिया गया. उसके खिलाफ रथ समिति के जीतेन विश्वास की शिकायत पर धार्मिक भावनाएं आहत करने का मामला दर्ज किया गया. बाद में कालना महकमा अदालत ने आरोपी को सशर्त जमानत दे दी.
  • सप्ताह में एक दिन युवक को थाने में लगानी होगी हाजिरी
  • जिस रथ पर चढ़ा था, उसकी सीढ़ियों की करनी होगी सफाई

वीडियो वायरल होने पर बढ़ा विवाद

आरोप है कि उस युवक ने ''पथेर साथी'' इलाके में सड़क किनारे खड़े रथ पर जूते पहन कर चढ़ते हुए नाच का वीडियो बना कर सोशल मीडिया में पोस्ट कर दिया. वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी फैल गयी. पुलिस के अनुसार, पूछताछ में बाबूलाल ने अपनी गलती स्वीकार कर ली. अदालत ले जाते समय भी उसने अपने कृत्य पर खेद जताते हुए दोबारा ऐसी हरकत नहीं करने की बात कही.

जमानत के साथ लगीं विशेष शर्तें

कालना महकमा अदालत में मामले पर सुनवाई के दौरान न्यायाधीश सुपर्णा राय ने आरोपी युवक को जमानत देते हुए दो विशेष शर्तें लगायीं. आरोपी को सप्ताह में एक दिन थाने में हाजिरी देनी होगी और जिस रथ पर वह चढ़ा था, उसकी सीढ़ियों को सिविक वॉलंटियर की मौजूदगी में स्वयं धोना होगा. जिसने भी इस सजा के बारे में सुना, उसने यही कहा कि सही सजा मिली है. यह एक ऐसा सबक है, जो युवक को हमेशा याद रहेगा.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mukesh tiwari

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >