विश्व भारती और भारत की प्रेरणा भूमि को भी कलंकित किया है तृणमूलियों ने : योगी

बीरभूम जिले के बोलपुर डाक बंगला मैदान में गुरुवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भाजपा उम्मीदवार दिलीप घोष के समर्थन में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया.

बोलपुर.

बीरभूम जिले के बोलपुर डाक बंगला मैदान में गुरुवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भाजपा उम्मीदवार दिलीप घोष के समर्थन में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने गुरुदेव रवींद्रनाथ ठाकुर की विरासत का स्मरण करते हुए तृणमूल कांग्रेस सरकार पर जमकर हमला बोला. योगी आदित्यनाथ ने कहा कि शांति निकेतन और विश्व भारती जैसी प्रेरणापुंज भूमि को तृणमूल के शासन ने कलंकित किया है. उन्होंने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि आज बंगाल के शिक्षा संस्थानों की स्थिति दयनीय है और भ्रष्टाचार ने शिक्षा के क्षेत्र में सारी सीमाएं पार कर दी हैं.

सोने की चिड़िया को बना दिया खोखला

योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में कहा कि जिस बंगाल को कभी ””सोने की चिड़िया”” कहा जाता था, उसे मौजूदा सरकार ने पूरी तरह खोखला कर दिया है. उन्होंने कहा कि आज बंगाल में न तो रोजगार है और न ही विकास, जिसके कारण गरीबों की हालत बदतर हो गयी है. जो बंगाल कभी क्रांति का उद्घोष हुआ करता था, उसे भ्रष्टाचार के गर्त में धकेल दिया गया है. उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार के लोग केवल लूट-खसोट की राजनीति में व्यस्त हैं और राज्य को असुरक्षित बना दिया गया है.

कानून-व्यवस्था और पुलिस की कार्यशैली पर सवाल

कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बंगाल में प्रशासनिक तंत्र पूरी तरह धराशायी हो चुका है. उन्होंने आरोप लगाया कि तृणमूल के गुंडे खुलेआम हिंसा करते हैं और पुलिस उन्हें पकड़ने के बजाय सत्ताधारी दल के कैडर के रूप में काम कर रही है. भाजपा कार्यकर्ताओं पर हो रहे हमलों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि इस सरकार के पाप का घड़ा अब भर गया है और राज्य की जनता इसे उखाड़ फेंकने के लिए तैयार है.

चार मई के बाद गुंडाराज के अंत का दावा

योगी आदित्यनाथ ने विश्वास जताया कि राज्य के लोगों से मिल रहे संकेतों के अनुसार चार मई को बंगाल में भाजपा की ””डबल इंजन”” सरकार बनने जा रही है. उन्होंने चेतावनी दी कि सरकार बनते ही गुंडाराज का अंत किया जायेगा और सभी अपराधी व गुंडे जेल की सलाखों के पीछे होंगे. उन्होंने आह्वान किया कि जनता इस बार भ्रष्टाचार और अराजकता के खिलाफ वोट कर राज्य में सुशासन की स्थापना करे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AMIT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >