ज्वेलरी शॉप में डकैती के मामले में तीन गिरफ्तार

जिले के किरणाहार थाना इलाके के किरणाहार सर्राफा बाजार की एक ज्वेलरी दुकान में बुधवार शाम बमबाजी कर दुस्साहसिक डकैती में पुलिस ने तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया.

बीरभूम.

जिले के किरणाहार थाना इलाके के किरणाहार सर्राफा बाजार की एक ज्वेलरी दुकान में बुधवार शाम बमबाजी कर दुस्साहसिक डकैती में पुलिस ने तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया. इन तीनों से पुलिस पूछताछ कर रही है. घटना को लेकर बीरभूम के पुलिस अधीक्षक(एसपी) अमनदीप ने बताया कि ज्वेलरी दुकान लूटकांड में संदेह के आधार पर तीनों लोगों को पकड़ा गया है.

इन लोगों के साथ इनके गैंग के और कौन-कौन लोग शामिल हैं, उनकी तलाश की जा रही है. इधर, गुरुवार सुबह से किरणाहार सर्राफा बाजार के व्यवसायियों में आतंक देखा जा रहा है. बुधवार के लूटकांड के बाद समूचे सर्राफा बाजार में दहशत है. घटना की जानकारी के बाद बीरभूम जिला पुलिस जांच-पड़ताल में जुट गयी है. मालूम रहे कि बुधवार शाम बदमाशों ने किरणाहार बस स्टैंड से सटे स्वर्णदीप ज्वेलर्स नामक गहना दुकान में कार से आए हथियारबंद सात से आठ डकैतों ने हथियार के दम पर डकैती की. कथित तौर पर डकैती की घटना को अंजाम देने के बाद भागते समय बमबारी की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AMIT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >