16 वर्षीय छात्र की मौत के बाद निजी नर्सिंग होम में हंगामा, गलत इंजेक्शन देने का आरोप

बीरभूम के एक निजी नर्सिंग होम में कथित तौर पर गलत इंजेक्शन दिए जाने के बाद 16 वर्षीय छात्र की मौत से हड़कंप मच गया है. परिजनों और स्थानीय लोगों ने नर्सिंग होम के बाहर विरोध प्रदर्शन किया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

बीरभूम. बीरभूम जिले के सिउड़ी थाना क्षेत्र के अबदारपुर के पास स्थित एक निजी नर्सिंग होम में सोमवार सुबह कथित तौर पर गलत इंजेक्शन लगाए जाने के बाद 16 वर्षीय छात्र मोइनाल दास की मौत हो गई.

नर्सिंग होम के बाहर जमकर विरोध

घटना के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश फैल गया. उन्होंने चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए नर्सिंग होम के बाहर जमकर विरोध प्रदर्शन किया. मृतक मोइनाल दास सिउड़ी जिला स्कूल में कक्षा 10 का छात्र था. परिजनों का आरोप है कि इलाज के दौरान गलत इंजेक्शन लगाए जाने से उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और कुछ ही देर बाद उसकी मौत हो गई.

पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पुलिस मौके पर पहुंची, स्थिति को संभाला

घटना की सूचना मिलते ही सिउड़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया. पुलिस ने परिजनों को शांत कराने के साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. वहीं, चिकित्सक पर लगाए गए लापरवाही के आरोपों की भी जांच की जा रही है.मामले को लेकर इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है.

Also Read: उत्तर बंगाल में पर्यटन को नयी उड़ान, सैंडकफू में बनेंगे पर्यावरण अनुकूल 10 कंटेनर होम


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mukesh tiwari

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >