एक्सपायर्ड दवा देने के आरोप में उप-स्वास्थ्य केंद्र का घेराव
दुर्गापुर-फरीदपुर ब्लॉक के जेमुआ उप-स्वास्थ्य केंद्र में महिला मरीज को कथित रूप से एक्सपायर्ड दवा दिये जाने के आरोप में शनिवार को स्थानीय लोगों ने घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया.
दुर्गापुर-फरीदपुर ब्लॉक के जेमुआ उप-स्वास्थ्य केंद्र में महिला मरीज को कथित रूप से एक्सपायर्ड दवा दिये जाने के आरोप में शनिवार को स्थानीय लोगों ने घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया. सूचना पाते ही न्यू टाउनशिप थाना पुलिस ने पहुंच कर स्थिति नियंत्रित की. परिजनों के अनुसार, जेमुआ निवासी असिला बीबी रक्तचाप संबंधी समस्या के इलाज के लिए उप-स्वास्थ्य केंद्र गई थीं. जांच के बाद उन्हें सरकारी दवा दी गयी. बाद में उनके उसके शौहर शेख इब्राहिम ने दवा के पैकेट पर अंकित तिथि देखी, जिसके आधार पर दवा की मियाद खत्म होने का आरोप लगाया गया. इसके बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण व परिजन उप-स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे तथा जिम्मेदार स्वास्थ्यकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए प्रदर्शन किया. शेख इब्राहिम ने कहा कि समय पर दवा की तिथि पर नजर नहीं पड़ती तो उनकी पत्नी की सेहत पर प्रतिकूल असर पड़ सकता था. उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. समाचार लिखे जाने तक स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया था.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.