पुरुलिया में ग्रामीण महिलाओं का खदान के खिलाफ प्रदर्शन, पुलिस का लाठीचार्ज

इस दौरान उनकी पुलिस से झड़प भी हुई.

सरबेरिया गांव में तिरंगा लेकर प्रदर्शन, खदान संचालन पर ग्रामीणों की आपत्ति पुलिस का आरोप, उनपर पत्थर बरसाये गये पुरुलिया. जिले के बराबाजार ब्लॉक के लटपदा पंचायत अंतर्गत सरबेरिया गांव में शुक्रवार दोपहर ग्रामीण महिलाओं ने हाथ में तिरंगा लेकर पत्थर खदान के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया. इस दौरान उनकी पुलिस से झड़प भी हुई. स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस ने जमकर लाठियां भांजी वहीं पुलिस के मुताबिक उनपर पत्थर बरसाये गये.

खदान के खिलाफ प्रदर्शन के संबंध में स्थानीय लोगों का कहना कि निजी संस्था द्वारा गांव के बीचोंबीच खदान शुरू करने से पर्यावरण प्रदूषण, विस्फोट के दौरान घरों में दरारें, पानी के टैंक और तालाबों को नुकसान होने का खतरा है. ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने कई बार प्रशासन को अवगत कराया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई, जिसके बाद मजबूरन आंदोलन किया गया. उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं तो बड़ा आंदोलन किया जायेगा.

पुलिस की कार्रवाई और झड़प

घटना की सूचना मिलने पर भारी संख्या में पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस का कहना है कि प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पत्थरबाजी की, जिससे कई पुलिस वाहन क्षतिग्रस्त हो गये. जवाब में पुलिस ने हल्का लाठीचार्ज किया. वहीं, आंदोलनकारियों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने जमकर लाठी चलायी और आंसू गैस के गोले छोड़े, जिससे कई लोग घायल हुए.

जिला पुलिस अधीक्षक वैभव तिवारी ने बताया कि पुलिस टीम कोर्ट के आदेश पर खदान खुलवाने गई थी, तभी ग्रामीणों ने विरोध जताया और पथराव किया. इसके बाद हल्का बल प्रयोग किया गया. अब खदान मालिक और पुलिस की ओर से ग्रामीणों के खिलाफ दो अलग-अलग मामले दर्ज किये गये हैं, लेकिन स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GANESH MAHTO

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >