दुर्गापुर में पंजाब नैशनल बैंक ने एक बार फिर यह साबित किया है कि वह केवल वित्तीय सेवाएं प्रदान करने वाला बैंक ही नहीं, बल्कि अपने ग्राहकों और उनके परिवारों का सच्चा हितैषी भी है. डेमोमेन कोलियरी के कर्मचारी एवं पंजाब नैशनल बैंक के खाताधारक देवन राय का एक सड़क दुर्घटना में असामयिक निधन हो गया. उनका वेतन खाता पंजाब नैशनल बैंक में संचालित था. बैंक के बचत खाते के साथ उपलब्ध दुर्घटना बीमा सुविधा एवं निर्धारित शर्तों के अंतर्गत उनके नामांकित लाभार्थी उनकी धर्मपत्नी लखी देवी को 1 करोड़ रुपए की बीमा दावा राशि का चेक प्रदान किया गया. यह राशि कठिन समय में परिवार के लिए आर्थिक संबल सिद्ध होगी. चेक वितरण समारोह में पंजाब नैशनल बैंक के अंचल प्रमुख संजीव कुमार, मंडल प्रमुख सत्येंद्र मिश्र तथा उप महाप्रबंधक राजेश श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से चेक प्रदान किया. इस अवसर पर अधिकारियों ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की.
मौके पर अंचल प्रमुख संजीव कुमार ने कहा कि पंजाब नैशनल बैंक अपने ग्राहकों के विश्वास को सर्वोच्च प्राथमिकता देता है और आवश्यकता पड़ने पर हर संभव सहयोग के लिए सदैव प्रतिबद्ध रहता है.
यह घटना इस बात का प्रमाण है कि पंजाब नैशनल बैंक अपने ग्राहकों के जीवन की सुरक्षा और उनके परिवारों के भविष्य के प्रति भी समान रूप से उत्तरदायी है. इसी विश्वास और सेवा भावना के कारण पंजाब नैशनल बैंक आज भी देशवासियों के लिए भरोसे का प्रतीक बना हुआ है .
