पीएम मोदी के लिए पुरुलिया में जले ‘आशीर्वाद के दीये’, एक लाख दीप से बनाया नरेंद्र मोदी का विशाल चित्र

PM Modi Birthday Celebration: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले में 1 लाख दीये से पीएम मोदी का विशाल चित्र बनाकर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी.

PM Modi Birthday Celebration: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर पश्चिम बंगाल के पुरुलिया शहर में एक अनोखा आयोजन देखने को मिला. ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के तहत पुरुलिया इंडोर स्टेडियम में एक लाख दीये से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विशाल चित्र तैयार किया गया है.

2500 वर्गफीट में बना है पीएम मोदी का विशाल चित्र

झारखंड से आये 11 कलाकरों ने 2500 वर्गफीट एरिया में इस कलाकृति को तैयार किया है. नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के गुजरात के मुख्यमंत्री और फिर देश के प्रधानमंत्री के तौर पर सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर देशभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं. इसी शृंखला में पुरुलिया में भी भव्य कार्यक्रमों का आयोजन हो रहा है.

ये भी पढ़ें: पीएम मोदी ने बंगाल में ‘पीएम आवास योजना’ के 50 लाख लाभार्थियों की सूची तैयार करने की घोषणा की : शुभेंदु अधिकारी

बोकारो, गिरिडीह और हजारीबाग के कलाकारों का कमाल

कलाकार सुजय कुमार ने बताया कि झारखंड राज्य के बोकारो, गिरिडीह, हजारीबाग के कुल 11 कलाकरों ने 3 दिन की मेहनत से अलग-अलग रंगों के एक लाख दीयों का इस्तेमाल करके मोजेक आर्ट के रूप में इस कलाकृति को तैयार किया है. मोजेक आर्ट आमतौर पर अलग-अलग सामग्री या वेस्ट मटेरियल से बनायी जाती है, लेकिन इस बार करीब एक लाख दीयों का इस्तेमाल कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर बनायी गयी है.

ये भी पढ़ें: PM Modi Birthday: बंगाल में महीने भर का ‘सेवा संकल्प अभियान’, शुभेंदु अधिकारी की अपील- घरों, संस्थानों और मंदिरों में दीये जलायें

‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत होंगे कई कार्यक्रम

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक लोकल नेता ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन (17 सितंबर) इस साल भव्य रूप से पुरुलिया में मनाया जा रहा है. इस साल उनके सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं. इसकी शुरुआत ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम से हुआ है.

ये भी पढ़ें: पीएम मोदी के जन्मदिन पर बंगाल मनायेगा ‘अन्नपूर्णा दिवस’, शुभेंदु अधिकारी का ऐलान

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मिथिलेश झा

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >