दुर्गापुर.
बुधवार शहर के 24 नंबर वार्ड अंतर्गत मामरा बाजार समीप जगन्नाथ मंदिर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्रित्व के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर विशेष पूजा-अर्चना और प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया. इस अवसर पर दुर्गापुर के भाजपा विधायक चंद्रशेखर बनर्जी अपने सहयोगियों के साथ उपस्थित थे.उन्होंने मंदिर में भगवान जगन्नाथ की विधिवत पूजा कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य तथा देश के विकास के लिए उनके नेतृत्व के निरंतर बने रहने की कामना की. पूजा-अर्चना के दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं समर्थक भी मौजूद थी ,सभी ने प्रधानमंत्री की स्वस्थ एवं लंबी आयु के लिए सामूहिक रूप से प्रार्थना किया.बनर्जी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति कर रहा है. उनके प्रधानमंत्रित्व के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में यह विशेष पूजा और प्रार्थना का आयोजन किया गया है. कार्यक्रम का समापन भगवान जगन्नाथ के समक्ष देश की समृद्धि, विकास और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफल नेतृत्व की कामना के साथ हुआ.
