पर्यावरण संरक्षण के लिए हुआ जागरूकता कार्यक्रम

पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से दुर्गापुर सब-डिवीजनल स्पोटर्स एंड कल्चरल क्लब्स कोऑर्डिनेशन सोसाइटी और असर की ओर से जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया.

दुर्गापुर.

पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से दुर्गापुर सब-डिवीजनल स्पोटर्स एंड कल्चरल क्लब्स कोऑर्डिनेशन सोसाइटी और असर की ओर से जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया.शुक्रवार को बिधाननगर डीडीए मार्केट में स्थित जीवनदान भवन में एक बैठकर के ज़रिए इस कार्यक्रम की शुरुआत की गई.बैठक में सबडिवीजन के लगभग 30 जिम्मेदार आयोजक मौजूद थे. पर्यावरण कार्यकर्ता कबी घोष ने इस कार्यक्रम का औपचारिक रूप से उद्घाटन करते हुए कहा कि जागरूकता एक लगातार चलने वाली प्रक्रिया है. हमेशा प्रचार, सामाजिक भागीदारी और प्रशासनिक सहयोग से आसनसोल-दुर्गापुर क्षेत्र को स्वस्थ और रहने लायक बनाना संभव है. उन्होंने कहा कि साफ हवा हमारा अधिकार है जो लगातार कोशिशों से बदलाव निश्चित रूप से संभव है. हम सभी की मदद और सहयोग चाहते हैं. ज्ञात रहे कि एक मई से पांच जून तक यानी 37 दिनों का गहन कार्यक्रम रखा गया है. इस दौरान अलग-अलग वार्ड, कॉलोनियों और ग्रामीण इलाकों में जागरूकता शिविर लगाये जायेंगे रैली व नुक्कड़ नाटक का आयोजन होगा. लोगों से बातचीत व चर्चा की जायेगी. कचरा जलाने से रोकने के लिए जागरूक किया जायेगा. पर्यावरण के अनुकूल ईंधन के इस्तेमाल को बढ़ावा दिया जायेगा.

पर्यावरण आंदोलन में युवाओं को सक्रिय रूप से शामिल किया जाएगा. उद्योग व प्रशासन से पर्यावरण जवाबदेही की मांग को मजबूत किया जाएगा.इस दिन कुछ महत्वपूर्ण दिनों को मनाने के लिए एक पोस्टर भी औपचारिक रूप से लॉन्च किया गया है. मालूम हो कि इससे पहले भी 21जनवरी से 20 फरवरी तक जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया था. इस कार्यक्रम को जनता की ओर से अच्छा समर्थन मिला था. जिसे देखते हुए फिर से जागरूकता कार्यक्रम की शुरुआत की गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AMIT KUMAR

AMIT KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >