लोक अदालत में 10 हजार से ज्यादा मामलों का निष्पादन
डिस्ट्रिक्ट लीगल सर्विसेज अथॉरिटी(डीएलएसए), पश्चिम बर्दवान की ओर से आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में 10,972 मामलों को रखा गया, जिनमें से 10,064 मामलों का सफल निष्पादन किया गया.
डिस्ट्रिक्ट लीगल सर्विसेज अथॉरिटी(डीएलएसए), पश्चिम बर्दवान की ओर से आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में 10,972 मामलों को रखा गया, जिनमें से 10,064 मामलों का सफल निष्पादन किया गया. इस दौरान कुल 12 करोड़ 85 लाख 46 हजार 972 रुपये से अधिक की सेटलमेंट राशि दर्ज की गई. डीएलएसए के अनुसार, प्री-लिटिगेशन श्रेणी के 1,588 मामलों में से 1,546 मामलों का निपटारा कर 3.07 करोड़ रुपये से अधिक की सेटलमेंट राशि तय की गई. वहीं 9,384 लंबित मामलों में से 8,518 मामलों का समझौते के जरिए निष्पादन हुआ, जिसमें 9.77 करोड़ रुपये से अधिक की राशि शामिल रही.
17 बेंचों में हुई सुनवाई
राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए जिले में 17 बेंच गठित किए गए थे. इनमें आसनसोल जिला अदालत में 9 और दुर्गापुर महकमा अदालत में 8 बेंच शामिल थीं. आयोजन में जिला जज देव प्रसाद नाथ, डीएलएसए सचिव आम्रपाली चक्रवर्ती, सोम्योजित मुखर्जी, आशीष चक्रवर्ती, गौतम परिवर्तन सहित अन्य अधिकारियों और न्यायिक पदाधिकारियों ने सक्रिय भूमिका निभायी. आम्रपाली चक्रवर्ती ने बताया कि लोक अदालत में समझौता योग्य मामलों का त्वरित समाधान किया जाता है, जिससे लोगों को लंबी न्यायिक प्रक्रिया से राहत मिलती है. उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत का अगला चरण सितंबर में आयोजित किया जायेगा.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.