बंगाल में ISI के नेटवर्क! संदिग्ध आतंकी हमीम की गर्लफ्रेंड झारखंड से गिरफ्तार

पश्चिम बंगाल पुलिस के विशेष कार्यबल (STF) ने जैश-ए-मोहम्मद के संदिग्ध आतंकवादी मोहम्मद हमीम मंडल की गर्लफ्रेंड अर्पिता सरकार को झारखंड के साहिबगंज से गिरफ्तार किया है. अर्पिता पर राजनेताओं को हनीट्रैप में फंसाकर गोपनीय जानकारी जुटाने का आरोप है.

Jaish-e-Mmohammed Suspect Terrorist Girlfriend Arrested from Jharkhand: पश्चिम बंगाल पुलिस के विशेष कार्यबल (STF) ने आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के संदिग्ध आतंकवादी मोहम्मद हमीम मंडल की गर्लफ्रेंड को पड़ोसी राज्य झारखंड के साहिबगंज जिले से गिरफ्तार कर लिया है. बरहरवा इलाके से गिरफ्तार हमीम की महिला मित्र का नाम अर्पिता सरकार है. अधिकारियों ने कहा है कि अर्पिता व्हाट्सऐप के जरिये बर्धमान से गिरफ्तार संदिग्ध आतंकी मंडल से लगातार संपर्क में थी. एसटीएफ को जांच के दौरान दोनों के बीच हुई चैटिंग के अहम सुराग मिले.

हनीट्रैप और राजनेताओं की जासूसी का नेटवर्क

एसटीएफ की जांच में सामने आया है कि संदिग्ध नेटवर्क ने पश्चिम बंगाल के प्रभावशाली राजनेताओं और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं सहित कई महत्वपूर्ण हस्तियों (वीआईपी) को निशाना बनाने की योजना बनायी थी. उनकी गोपनीय व्यक्तिगत जानकारी हासिल करने के लिए इन्होंने एक जाल बिछाया था. इस नेटवर्क में अर्पिता सरकार का इस्तेमाल राजनेताओं से संपर्क करने, उनकी निजी जानकारियां जुटाने और उन्हें मोहपाश (हनीट्रैप) में फंसाने के लिए किया जा रहा था.

आईएसआई समर्थित नेटवर्क का हिस्सा है हमीम मंडल

एसटीएफ ने मोहम्मद हमीम मंडल को बृहस्पतिवार को बर्धमान शहर के एक आवासीय परिसर से गिरफ्तार किया था. वह किराये के मकान में रह रहा था. जांच एजेंसियों को संदेह है कि वह पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई (ISI) समर्थित नेटवर्क का हिस्सा है. उसे नेटवर्क में नये लोगों की भर्ती करने, वीआईपी नेताओं की रेकी करने और राज्य में आतंकवादी वारदातों को अंजाम देने के लिए आधार तैयार करने का जिम्मा सौंपा गया था.

ये भी पढ़ें: बंगाल के बर्धमान में जैश का आतंकवादी गिरफ्तार, सीएम शुभेंदु अधिकारी की हत्या का था प्लान

मूल रूप से मंतेश्वर के दीर्घनगर गांव का रहने वाला है हमीम

पुलिस के मुताबिक, हमीम मंडल का पैतृक घर पूर्व बर्धमान के मंतेश्वर थाना क्षेत्र के दीर्घनगर गांव में है. उसके पिता मुनीरउद्दीन वर्ष 1998 से काम के सिलसिले में हावड़ा के पिलखाना इलाके में रह रहे हैं. मंडल हाल ही में अपने परिवार के साथ बर्धमान के उस किराये के मकान में शिफ्ट हुआ था, जहां से उसे दबोचा गया.

ये भी पढ़ें: टूलू मंडल के दिहाड़ी मजदूर से पत्थर कारोबार का बेताज बादशाह बनने की पूरी कहानी

हमले की साजिश के कोण से भी जांच तेज

एसटीएफ की टीम गिरफ्तार महिला अर्पिता सरकार को पूर्व बर्धमान ले आयी है. यहां उसे शनिवार को अदालत में पेश किया जायेगा. पुलिस अधिकारी दोनों के पास से जब्त डिजिटल साक्ष्यों, फोन और चैट रिकॉर्ड्स की बारीकी से जांच कर रहे हैं. अधिकारियों का कहना है कि इस बात की भी गहन जांच की जा रही है कि महिला द्वारा नेताओं के बारे में जुटायी गयी गोपनीय जानकारियों का इस्तेमाल क्या किसी बड़े आतंकी हमले को अंजाम देने की साजिश के तहत किया जाना था.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मिथिलेश झा

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >