किसी के भी आधार व पैन के सहारे शातिर करा रहे जीएसटी रजिस्ट्रेशन

फर्जीवाड़ा. जीएसटी रजिस्ट्रेशन को ले जालसाजी, बुदबुद थाने में केस

आसनसोल/दुर्गापुर. किसी का भी आधार और पैन कार्ड का उपयोग करके अपराधी जीएसटी रजिस्ट्रेशन करवा लें रहे हैं और सरकार को चूना लगा रहे हैं. पिछले कुछ समय में तीन मामलों को लेकर थानों में प्राथमिकी दर्ज हुई. जीएसटी अधिकारी जांच के लिए संबंधित पते पर पहुंचे, तो उनके होश उड़ गये. जिस व्यक्ति के आधार, पैन व अन्य दस्तावेज का उपयोग करके यह जीएसटी रजिस्ट्रेशन हुआ था, उस व्यक्ति को पता ही नहीं कि उसके नाम पर किसी कंपनी का जीएसटी रजिस्ट्रेशन है. गुरुवार को बुदबुद थाने में इसे लेकर एक मामला दर्ज हुआ. जहां कोटा देवीपुर इलाके के निवासी व एक निजी संस्था के कर्मचारी गौतम नायक ने उनके आधार और पैन कार्ड का उपयोग करके जीएसटी रजिस्ट्रेशन होने की शिकायत दर्ज करायी.

क्या है पूरा मामला ः गौतम नायक के घर पर जीएसटी व्यूरो ऑफ इंवेस्टिगेशन (दक्षिण बंगाल) दुर्गापुर जोन के अधिकारी जांच के लिए पहुंचे. गौतम के आधार कार्ड, पैन कार्ड और उनके घर के पता के साथ उनके पिता द्वारा जारी एक एनओसी का उपयोग करके जीएसटी रजिस्ट्रेशन हुआ था और उस रजिस्ट्रेशन पर लोहा, स्टील, प्लाइवुड आदि कीमती सामानों का व्यवसाय चल रहा था. जीएसटी अधिकारी पहुंचने पर गौतम को इसकी जानकारी हुई. यह रजिस्ट्रेशन 19 सितंबर 2025 को हुआ था और इस बीच काफी मोटे पैसे की लेनदेन हुई.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ganesh mahto

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >