पुरुलिया में करंट लगने से बिजली कर्मचारी की मौत

घटना की जानकारी मिलते ही बिजली विभाग की टीम और पुलिस मौके पर पहुंची

पुरुलिया. जिले के मफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत रूद्रा मोड़ के समीप शनिवार शाम करंट लगने से बिजली विभाग के एक कर्मचारी की मौत हो गयी. मृतक की पहचान कोटशिला थाना क्षेत्र के नयाहांतु गांव निवासी विभीषण महतो (40) के रूप में की गयी है. स्थानीय सूत्रों के अनुसार, शनिवार शाम विभीषण महतो बिजली के तार जोड़ने के लिए एक खंभे पर चढ़े हुए थे. इसी दौरान अचानक करंट लग गया और वह सेफ्टी बेल्ट के सहारे तारों से लटकते रह गये. आसपास के लोगों ने घटना की सूचना तुरंत बिजली विभाग और पुलिस को दी. घटना की जानकारी मिलते ही बिजली विभाग की टीम और पुलिस मौके पर पहुंची और विभीषण महतो को पुरुलिया मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान शनिवार रात उनकी मौत हो गयी. रविवार को शव का पोस्टमार्टम पुरुलिया मेडिकल कॉलेज अस्पताल में किया गया. पुलिस ने बताया कि हादसे के सही कारणों की जांच की जा रही है. अभी यह स्पष्ट नहीं है कि करंट किस वजह से आया और सुरक्षा के क्या उपाय किये गये थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By GANESH MAHTO

GANESH MAHTO is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >