दुर्गापुर के ट्रंक रोड पर हंगामा, सरकारी राहत सामग्री हटाने का लगा आरोप, भाजपा का प्रदर्शन

बुधवार को शहर के ट्रंक रोड इलाके में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सरकारी राहत सामग्री से लदे एक वाहन को जाते देख जमकर हंगामा किया.

दुर्गापुर.

बुधवार को शहर के ट्रंक रोड इलाके में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सरकारी राहत सामग्री से लदे एक वाहन को जाते देख जमकर हंगामा किया. कार्यकर्ताओं ने दावा किया कि वाहन में लदा सामान तृणमूल कांग्रेस के पूर्व मंत्री प्रदीप मजूमदार के आवास से निकाला गया है. इस घटना को लेकर पूरे इलाके में भारी तनाव व्याप्त हो गया और शहर में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गयी. हालांकि, पूर्व मंत्री ने भाजपा द्वारा लगाए जा रहे सभी आरोपों को पूरी तरह गलत और बेबुनियाद बताया है.

मालवाहक वाहन का पीछा किया, चालक फरार

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, बुधवार को कुछ लोग एक छोटे मालवाहक वाहन में आनंद विहार इलाके से कुछ सामान लाद कर ले जा रहे थे. इसी दौरान भाजपा के कुछ कार्यकर्ता ट्रंक रोड की ओर से किसी कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे, तभी उनकी नजर उस वाहन पर पड़ी. संदेह होने पर कार्यकर्ताओं ने वाहन का पीछा किया, लेकिन चालक गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गया. इसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं का दल आनंद विहार स्थित पूर्व मंत्री के आवास परिसर के गोदाम में जा घुसा और जांच-पड़ताल शुरू कर दी.

राहत सामग्री और सरकारी दस्तावेज हटाने का आरोप

भाजपा कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि इस गोदाम से विभिन्न प्रकार की सरकारी राहत सामग्री, स्वयं सहायता समूहों से जुड़े महत्वपूर्ण दस्तावेज और मतदाता सूचियों को वाहन में लाद कर कहीं सुरक्षित स्थान पर हटाया गया है. उन्होंने दावा किया कि कुछ दस्तावेज अब भी परिसर में बिखरे पाये गये हैं. इस हंगामे की सूचना मिलते ही मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जुट गयी. इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए पूर्व मंत्री प्रदीप मजूमदार ने कहा कि उन्हें ऐसे किसी गोदाम के बारे में कोई जानकारी नहीं है. उन्होंने मांग की कि मामले की सत्यता की पुष्टि के लिए प्रशासन को उचित जांच करनी चाहिए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AMIT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >