कंसाई नदी से 20 घंटे बाद मिला लापता व्यक्ति का शव

बुधवार सुबह से डिजास्टर मैनेजमेंट के सदस्यों ने ईश्वर को ढूंढने का काम फिर से शुरू किया.

मानबाजार थाना क्षेत्र में मंगलवार को नदी में नहाने गये व्यक्ति की हुई मौत

बुधवार सुबह एसडीआरएफ और पुलिस ने शव बरामद किया पुरुलिया. लगभग 20 घंटे के अथक प्रयास के बाद डिजास्टर मैनेजमेंट के सदस्यों और पुलिस की मदद से कसांई नदी से ईश्वर सिंह सरदार (63) का शव बरामद कर लिया गया है.

पुलिस और परिवार सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार दोपहर को जिले के मानबाजार थाना क्षेत्र के मंकोचा गांव निवासी ईश्वर सिंह सरदार अपने समधि दुलु सिंह सरदार के साथ गांव से कुछ दूरी पर स्थित कसांई नदी में नहाने गये थे. इसी दौरान पानी के तेज बहाव में ईश्वर सिंह सरदार बह गये.

बचाव अभियान

घटना की जानकारी मिलते ही प्राथमिक तौर पर स्थानीय लोगों ने ईश्वर को ढूंढने का प्रयास शुरू किया. बाद में पुलिस और डिजास्टर मैनेजमेंट (राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल) की टीम भी मौके पर पहुंची, लेकिन शाम ढल जाने के कारण बचाव कार्य बंद कर दिया गया था.

बुधवार सुबह से डिजास्टर मैनेजमेंट के सदस्यों ने ईश्वर को ढूंढने का काम फिर से शुरू किया. सुबह 11 बजे के लगभग नदी से ईश्वर का शव बरामद कर लिया गया. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पुरुलिया सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By GANESH MAHTO

GANESH MAHTO is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >