अनुब्रत को फिर नहीं मिली बेल, 19 जनवरी तक रहेंगे जेल हिरासत में

पश्चिम बंगाल में आसनसोल की विशेष सीबीआई अदालत में गौ तस्करी मामले में अनुब्रत मंडल और उनके अंगरक्षक सहगल हुसैन को फिर से 14 दिन की जेल हिरासत में रखने का आदेश दिया है.

पश्चिम बंगाल में आसनसोल की विशेष सीबीआई अदालत में गौ तस्करी मामले में अनुब्रत मंडल और उनके अंगरक्षक सहगल हुसैन को फिर से 14 दिन की जेल हिरासत में रखने का आदेश दिया. इसके अलावा सीबीआई के अधिकारी जेल में जाकर अनुब्रत मंडल से पूछताछ कर सकते हैं. आसनसोल की विशेष अदालत ने गुरुवार को सुनवाई के दौरान सीबीआई को अनुमति दे दी. अदालत के न्यायाधीश राजेश चक्रवर्ती ने आदेश दिया कि सीबीआई अधिकारी जेल में सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे के बीच तृणमूल के बीरभूम जिलाध्यक्ष से पूछताछ कर सकते हैं.

Also Read: Bihar Crime: पटना हाई कोर्ट के गेट के सामने से दिनदहाड़े वकील का अपहरण, जानें क्या है पूरा मामला
48 और लोगों से सीबीआई कर सकती है पूछ-ताछ

पशु तस्करी मामले में सीबीआई और भी 48 लोगों से पूछताछ कर सकती है. वहीं, सीबीआई के वकील ने कोर्ट को बताया कि इस मामले में चार्जशीट दिए जाने के बाद 48 और लोगों से पूछताछ की गई है. सीबीआई के वकील ने कोर्ट को बताया कि उन्हें गवाह के तौर पर भी नामजद किया गया है. इस मामले की अगली सुनवाई 19 जनवरी को होगी.

Also Read: मुख्यमंत्री ममता बनर्जी विपक्षी ने पार्टियों पर किया कटाक्ष कहा : राम और बाम दोनों एक है
अनुब्रत मंडल की जमानत याचिका खारिज

कलकत्ता हाइकोर्ट ने बुधवार को मवेशी तस्करी मामले के आरोपी और तृणमूल नेता अनुब्रत मंडल की जमानत याचिका को खारिज कर दिया है. न्यायाधीश जयमाल्य बागची और न्यायाधीश अजय कुमार गुप्ता की खंडपीठ ने कहा कि मामले की अभी भी जांच चल रही है, इसलिए मौजूदा स्थिति में याचिकाकर्ता की जमानत याचिका मंजूर करना संभव नहीं है. सीबीआई का यह भी कहना था कि अनुब्रत मंडल प्रभावशाली व्यक्ति हैं और उन्हें जमानत दिये जाने से जांच में बाधा हो सकती है. जांच एजेंसी की इस दलील को मंजूर करते हुए 145 दिनों से जेल में बंद अनुब्रत मंडल की जमानत याचिका को अदालत ने खारिज कर दिया. अनुब्रत को गत वर्ष 11 अगस्त को गिरफ्तार किया गया था.

Also Read: West Bengal Breaking News : अनुब्रत मंडल की जमानत याचिका पर सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >