वीरभूमी में बमबाजी से एक की मौत

पानागढ़ : वीरभूमी पाड़वी थाना अंतर्गत सालोन और टेडामारी गांव के बीच राजनीति वचर्स्‍व में हुए बमबारी में एक तृणमूल समर्थक की बम लगने से घटनास्‍थल पर मौत हो गई. मृतक का नाम बुबाई चौधरी बताया जा रहा है. घटना के बाद लोगों में उत्‍तेजना व आक्रोश वाला माहौल है. पुलिस घटनास्‍थल के लिए रवाना […]

पानागढ़ : वीरभूमी पाड़वी थाना अंतर्गत सालोन और टेडामारी गांव के बीच राजनीति वचर्स्‍व में हुए बमबारी में एक तृणमूल समर्थक की बम लगने से घटनास्‍थल पर मौत हो गई. मृतक का नाम बुबाई चौधरी बताया जा रहा है. घटना के बाद लोगों में उत्‍तेजना व आक्रोश वाला माहौल है.
पुलिस घटनास्‍थल के लिए रवाना हो गई है. भाजपा अध्‍यक्ष बुद्ध कुमार मंडल का कहना है कि तृणमूल समर्थकों ने हमपर हमला करवाया था. इस दौरान एक की मौत हो गई. वहीं जिला तृणमूल पार्टी अध्‍यक्ष अनुवर्त्त मंडल का कहना है कि भाजपा समर्थकों ने हमारे समर्थकों पर हमला करवाया है जिसके कारण बुबाई चौधरी की घटनास्‍थल पर मौत हो गई. उन्‍होंने भाजपा पर आरोप लगाते हुए मृतक को अपना समर्थक बताया है.
घटना के बाद लोगों में दहशत व आक्रोश वाला माहौल है. पाड़वी में एक बार फिर राजनीति संघर्ष के वचर्स्‍व के लिए खूनी झड़प आरंभ हो गई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >