108 लाभुकों को मिले आवास

आसनसोल : वार्ड संख्या 24 स्थित बेलडंगाल में बीएसयूपी योजना के तहत बनाये गये घरों की चाबी 108 लाभुकों को नगर निगम के प्रशासक तापस बनर्जी ने शुक्रवार को सौंपा. इसके पूर्व उन्होंने नवनिर्मित आवासों का निरीक्षण किया. उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत बीपीएल सूची में शामिल परिवारों को आवास आवंटित किये गये […]

आसनसोल : वार्ड संख्या 24 स्थित बेलडंगाल में बीएसयूपी योजना के तहत बनाये गये घरों की चाबी 108 लाभुकों को नगर निगम के प्रशासक तापस बनर्जी ने शुक्रवार को सौंपा. इसके पूर्व उन्होंने नवनिर्मित आवासों का निरीक्षण किया.
उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत बीपीएल सूची में शामिल परिवारों को आवास आवंटित किये गये हैं. शीघ्र ही इन आवासों में पेयजल तथा विद्युत की व्यवस्था की जायेगी. पूर्व उपमेयर अमरनाथ चटर्जी, म्यूनिसिपल इंजीनियर सुकुमार बनर्जी समेत कई अधिकारी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >