पूर्व कोयला अधिकारियों को मिले कैशलेस चिकित्सा सुविधा

विभिन्न शहरों के बड़े अस्पतालों के साथ अनुबंध करने का दिया प्रस्ताव ऑल इंडिया एसोसिएशन ऑफ कोल एग्जीक्यूटिव ने प्रबंधन को दिये प्रस्ताव सांकतोड़िया : कोयला अधिकारियों ने कैशलेस चिकित्सा सुविधा के साथ ही बड़े शहरों के कई बेहतर चिकित्सालय को उपचार हेतु अनुबंधित करने का प्रस्ताव रखा है, ताकि सेवानिवृत्त अधिकारियों को इलाज कराने […]

विभिन्न शहरों के बड़े अस्पतालों के साथ अनुबंध करने का दिया प्रस्ताव

ऑल इंडिया एसोसिएशन ऑफ कोल एग्जीक्यूटिव ने प्रबंधन को दिये प्रस्ताव
सांकतोड़िया : कोयला अधिकारियों ने कैशलेस चिकित्सा सुविधा के साथ ही बड़े शहरों के कई बेहतर चिकित्सालय को उपचार हेतु अनुबंधित करने का प्रस्ताव रखा है, ताकि सेवानिवृत्त अधिकारियों को इलाज कराने में किसी तरह की परेशानी न हो. अधिकारियों का कहना है कि कई बड़े चिकित्सालयों से सीआइएल ने अनुबंध नहीं किया है. ऑल इंडिया एसोसिएशन ऑफ कोल एग्जीक्यूटिव (एआइएसीई) की बैठक में अधिकारियों की समस्याओं पर गंभीरता से चर्चा की गई.
सेवानिवृत्ति पर सभी उपस्थित अधिकारियों ने कहा कि रिटायरमेंट के इस हथियार का उपयोग करके समर्पित अधिकारियों को पदावनत करने के लिए प्रबंधन की कार्रवाई निंदनीय है. एआइएसीई ने इसका विरोध दर्ज कराने का संकल्प लिया. वक्ताओं ने कहा कि वेतन संशोधन और वेतन विसंगति को दूर करने के लिए जल्द ही संगठन के पदाधिकारी उच्च प्रबंधन से मुलाकात करेंगे. न्यू पेंशन स्कीम पर सदस्यों ने कहा कि संगठन पहले से ही एनपीएस के क्रियान्वयन पर काम कर रही है और उम्मीद है कि सीआइएल बोर्ड की बैठक में जल्द ही इस मसले का हल निकल जायेगा.
संयोजक पीके सिंह राठौर ने कहा कि सेवानिवृत्त अधिकारियों के कैशलेस उपचार के लिए कई बार सीआइएल की बैठक में चर्चा की गई है. कुछ अस्पतालों में ही कैशलेस सुविधाएं बढ़ाई गई है, लेकिन अभी भी कई बेहतर अस्पतालों को सूची में शामिल नहीं किया गया है. पीआरपी भुगतान में विलंब होने पर सभी सदस्यों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि इस मुद्दे पर जल्द निर्णय लेने के साथ ही ग्रेच्युटी की अंतर राशि का भुगतान किया जाना चाहिए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >