चित्तरंजन में दिनदहाड़े चोरी के खिलाफ प्रदर्शन

रूपनारायणपुर : चित्तरंजन थाना क्षेत्र इलाके में सोमवार को दिन दहाड़े घर का ताला तोड़कर चोरी के मुद्दे को लेकर रेल नगरी के स्ट्रीट नम्बर 20 और 21 के लोगों ने मंगलवार को थाना का घेराव किया और थाना प्रभारी को ज्���ापन सौंपा. इंटक नेता नेपाल चक्रबर्ती ने नेतृत्व किया. उन्होंने बताया कि स्ट्रीट नम्बर […]

रूपनारायणपुर : चित्तरंजन थाना क्षेत्र इलाके में सोमवार को दिन दहाड़े घर का ताला तोड़कर चोरी के मुद्दे को लेकर रेल नगरी के स्ट्रीट नम्बर 20 और 21 के लोगों ने मंगलवार को थाना का घेराव किया और थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा. इंटक नेता नेपाल चक्रबर्ती ने नेतृत्व किया.

उन्होंने बताया कि स्ट्रीट नम्बर 20 के निवासी तथा सहायक वर्क्स प्रबंधक उदय सेनगुप्ता के आवास का ताला तोड़कर चोरों ने नगदी सहित लाखों रुपये की जेवरात चोरी कर ली. श्री सेनगुप्ता की पत्नी भी चिरेका कर्मी है. सेनगुप्ता दंपती र में ताला बंद कर ड्यूटी चला गया. अपरान्ह को घर में कामवाली आयी तो घर का ताला टूटा हुआ देख आसपास के लोगों को सूचित किया.

सूचना मिलते ही श्री सेनगुप्ता भी आये. घर के अंदर दो अलमारी तोड़कर चोरों ने नगदी सहित लाखों रुपये के जेवरात लेकर भाग गए थे. चिरेका रेल नगरी में दिन दहाड़े इस प्रकार की घटना से इलाके के लोग आतंकित है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >