आद्रा : 300 परीक्षार्थियों में परीक्षा सामग्री वितरित

आद्रा : सोमवार आढ़ड़ा गांव में तृणमूल युवा कांग्रेस आढ़ड़ा अंचल की ओर से कार्यक्रम में करीब 300 माध्यमिक परीक्षार्थियों को परीक्षा सामग्री वितरित किया. इसमें दफ्ती, कलम और ज्योमेट्री बॉक्स शामिल है. इस दिन इस अवसर पर आढ़ड़ा ग्राम पंचायत के उपप्रधान तूफान कुमार राय, तृणमूल नेता अखिलेश यादव, संजय गुप्ता, सोनू वर्मा, नीलू […]

आद्रा : सोमवार आढ़ड़ा गांव में तृणमूल युवा कांग्रेस आढ़ड़ा अंचल की ओर से कार्यक्रम में करीब 300 माध्यमिक परीक्षार्थियों को परीक्षा सामग्री वितरित किया. इसमें दफ्ती, कलम और ज्योमेट्री बॉक्स शामिल है. इस दिन इस अवसर पर आढ़ड़ा ग्राम पंचायत के उपप्रधान तूफान कुमार राय, तृणमूल नेता अखिलेश यादव, संजय गुप्ता, सोनू वर्मा, नीलू चटर्जी, एमडी अल्ताफ तथा अन्य तृणमूल नेता व कार्यकर्ता रहें.

तूफान राय ने कहा युवा तृणमूल कांग्रेस की सुप्रीमो ममता बनर्जी के नीति आदर्शों को मानते हुए हम लोगों ने इलाके के माध्यमिक परीक्षार्थियों को सहायता के साथ ही शुभकामना प्रदान की है. इसके अलावा बीमार या परीक्षा केंद्र में जाने से अक्षम परीक्षार्थियों के लिए युवा तृणमूल कांग्रेस ने वाहनों की व्यवस्था की है.

इसमें परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचाने और वापस घर भी पहुंचाया जाएगा. कार्यक्रम में मौजूद युवाओं ने कहा कि, युवा तृणमूल कांग्रेस की इस पहल से हम लोग काफी खुश है. उम्मीद है उनकी शुभकामनाओं के साथ हम लोग अच्छे अंक से माध्यमिक परीक्षा में उत्तीर्ण होंगे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >