आसनसोल : आसनसोल क्लब में किसी भी पैनल को नहीं मिली पूरी सफलता चुनाव में, सचिन बने अध्यक्ष, जतीन्द्र बने सचिव

आसनसोल क्लब कार्यकारिणी चुनाव की मतगणना के बाद रिजल्ट दो पैनलों में थी सीधी टक्कर, एक को मिला अध्यक्ष, दूसरे को सचिव आसनसोल : आसनसोल क्लब लिमिटेड के द्वि-वार्षिक (2018-20) कार्यकारिणी समिति के गठन के लिए बीते आठ सितंबर को मतदान हुआ. जिसमें दौ पैनलो के बीच सीधा मुकाबला हुआ. क्लब के 593 सदस्यो में […]

आसनसोल क्लब कार्यकारिणी चुनाव की मतगणना के बाद रिजल्ट
दो पैनलों में थी सीधी टक्कर, एक को मिला अध्यक्ष, दूसरे को सचिव
आसनसोल : आसनसोल क्लब लिमिटेड के द्वि-वार्षिक (2018-20) कार्यकारिणी समिति के गठन के लिए बीते आठ सितंबर को मतदान हुआ. जिसमें दौ पैनलो के बीच सीधा मुकाबला हुआ. क्लब के 593 सदस्यो में से 436 ने मतदान किया. जिसकी मतगणना रविवार को आसनसोल क्लब में निर्वाचन कमेटी के चेयरमैन डॉ जेके खंडेलवाल की टीम की निगरानी में किया गया. जिसमें अध्यक्ष पद के प्रार्थी सचिन्द्र नाथ राय (सचिन) को 254 वोट मिले. डॉ रविकांत झा को 146 वोट तथा रणवीर सिंह भरारा (स्वतंत्र पार्थी) को 33 वोट मिले.
उपाध्यक्ष पद के पार्थियो में जतीन्द्र सिंह (बबलू आरोरा) को 180 वोट, गुरूचरण सिंह भरारा (चन्ना) को 176 वोट मिला. स्वतंत्र प्रार्थी विनोद कुमार बगडिया को 74 वोट मिले. सचिव पद के प्रत्याशी लोकेश्वर पांडे को 283 वोट तथा अरूण गोपालका को 152 वोट मिले. कोषाध्यक्ष के पार्थी आनंद अग्रवाल निर्विरोध विजयी हुये है.
कमेटी के सदस्यो में सबसे अधिक वोट तजेन्द्र सिंह वाधवा को 320 मिले. राहुल कुमार अग्रवाल (रॉकी) को 302 वोट, सी शंकर नारायण ( मुरली) को 293 वोट, राकेश गोपालका (राकी) को 285 वोट, सुखविंदर सिंह बट्टा को 285 वोट, नितेन कुमार अग्रवाल को 278 वोट, गुरूमित सिंह मांगो को 273 वोट, सुनित कुमार दास को 262 वोट, तापस चटर्जी को 234 वोट , धर्मेन्द्र कुमार साव (पिंटू) को 228 वोट, काजल कर्मकार को 204 वोट, राजेश कुमार गवारी को 194 वोट, संजय अग्रवाल को 168 वोट, नरसिंह अग्रवाल को 138 वोट मिले है.विजेताओ के सम्मान के लिये सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. जिसमे सभी विजयी उम्मीदवारों को सम्मानित किया गया. पूर्व सचिव डॉ आरके झा ने विजेता पार्थियो को सम्मानित किया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >