मांगों को लेकर वामो श्रम संगठनों ने तोड़ा कानून

पानागढ़ : न्यूनतम मजदूरी ₹18 हजार करने, बंद कल-कारखानों को खोलने तथा श्रमिक व श्रमजीवी को काम देने समेत कई मांगों को लेकर मंगलवार को सीपीआइएम ने पूर्व बर्दवान जिला कमेटी की ओर से कानून तोड़ों आंदोलन िकया. इस दौरान प्रशासनिक कार्यालय के पास कोर्ट कंपाउंड में कानून तोड़ो आंदोलन में पहुंचने वाले माकपा कार्यकर्ताओं, […]

पानागढ़ : न्यूनतम मजदूरी ₹18 हजार करने, बंद कल-कारखानों को खोलने तथा श्रमिक व श्रमजीवी को काम देने समेत कई मांगों को लेकर मंगलवार को सीपीआइएम ने पूर्व बर्दवान जिला कमेटी की ओर से कानून तोड़ों आंदोलन िकया. इस दौरान प्रशासनिक कार्यालय के पास कोर्ट कंपाउंड में कानून तोड़ो आंदोलन में पहुंचने वाले माकपा कार्यकर्ताओं, नेताओं और समर्थकों के साथ पुलिस की धक्का-मुक्की भी हुयी. पुलिस ने इस दौरान बल प्रयोग भी िकया.

बैरिकेड तोड़ते हुए सीपीआइएम कार्यकर्ताओं ने कानून तोड़ने का कार्य किया. इस दौरान पूर्व बर्दवान जिला माकपा नेता आभास राय चौधरी, अचिंत्य मल्लिक, अमल हलदार आदि उपस्थित थे. आभास चौधरी ने बताया कि न्यूनतम मजदूरी ₹18 हजार मासिक तथा सभी बंद कल-कारखानों को अविलंब खोलने की मांग के साथ ही श्रमिकों तथा श्रमजीवी लोगों की मजदूरी बढ़ाने संबंधी विभिन्न मांगों को लेकर कानून तोड़ों आंदोलन किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >