खदेड़े जाने पर रेल हॉकर का टूटा पैर, प्रदर्शन

आधे घंटों तक जाम किया स्टेशन रोड, डीएम का घेराव होगा 21 को डीआरएम को ज्ञापन देने पर बदले की कार्रवाई कर रहे आरपीएफकर्मी आसनसोल. आसनसोल हॉकर्स एकता समिति के बैनर तले समिति सदस्यों एवं हॉकरों ने आसनसोल स्टेशन के समक्ष बुधवार को प्रदर्शन किया और 13 नंबर मोड़ पर स्टेशन रोड को जाम किया. […]

आधे घंटों तक जाम किया स्टेशन रोड, डीएम का घेराव होगा 21 को
डीआरएम को ज्ञापन देने पर बदले की कार्रवाई कर रहे आरपीएफकर्मी
आसनसोल. आसनसोल हॉकर्स एकता समिति के बैनर तले समिति सदस्यों एवं हॉकरों ने आसनसोल स्टेशन के समक्ष बुधवार को प्रदर्शन किया और 13 नंबर मोड़ पर स्टेशन रोड को जाम किया.
नेतृत्व कर रहे समिति अध्यक्ष गोपाल सिन्हा ने कहा कि आरपीएफ की प्रताड़ना के विरोध में चार दिन पहले आसनसोल के हॉकरों ने डीआरएम को ज्ञापन सौंपा था.
बुधवार की सुबह आसनसोल स्टेशन के प्लेटफॉर्म सात पर हॉकरी कर रहे मोहम्म रशीद खान को आरपीएफ जवान ने खदेड़ा. बाद में पीछे से धक्का दे दिया. जिससे वह रेल पटरियों पर जा गिरा. और बायां पैर टूट गया. दूसरे हॉकरों ने उसे इलाज के लिए आसनसोल जिला अस्पताल में दाखिल कराया. आक्रोशित हॉकरों ने प्लेटफॉर्म संख्या दो से सात तक आरपीएफ के विरोध में प्रदर्शन किया.
उन्होंने कहा कि स्टेशन में आनुमानिक पांच हजार हॉकर आजीविका चलाते हैं. रोजाना सौ से ज्यादा हॉकरों को आरपीएफ जवान पकड़ते हैं.
पकड़े गये तीन से चार हॉकरों से जुर्माना वसूला लिया जाता है बाकी के हॉकरों से हजारों रूपये लिये जाते हैं. जिसके बदले हॉकरों को कोई कागजात नहीं दिये जाते हैं. डीआरएम को ज्ञापन सौंपने के बाद बौखलाये आरपीएफ जवानों ने बदला लेने के नीयत से हॉकरों को परेशान करना आरंभ किया है. सोमवार को समिति के बैनर तले डीआरएम कार्यालय और जिलाशासक कार्यालय का घेराव किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >