होटलकर्मी की बेरहमी से पिटाई मिला भाजपा प्रतिनिधिमंडल

सीतारामपुर : भाजपा कुल्टी मंडल का प्रतिनिधि मंडल बुधवार को आसनसोल जिला अस्पताल में इलाजरत राजा बाउरी से मिला तथा उनके स्वस्थ होने की कामना की. वे लच्छीपुर रेड लाइट एरिया में सोमवार की रात हुयी मारपीट में गंभीर रूप से घायल हो गये थे. मंगलवार को पार्टी ने बंद बुलाया था. कुल्टी बाउरी कल्याण […]

सीतारामपुर : भाजपा कुल्टी मंडल का प्रतिनिधि मंडल बुधवार को आसनसोल जिला अस्पताल में इलाजरत राजा बाउरी से मिला तथा उनके स्वस्थ होने की कामना की. वे लच्छीपुर रेड लाइट एरिया में सोमवार की रात हुयी मारपीट में गंभीर रूप से घायल हो गये थे. मंगलवार को पार्टी ने बंद बुलाया था. कुल्टी बाउरी कल्याण समिति ने भी चार घँटों तक नियामतपुर फांड़ी पुलिस का घेराव कर आरोपी क ोगिरफ्तार करने की मांग की थी. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
मौर्य होटल में कार्यरत बेलरूई ऑफिसरपाड़ा निवासी राजा बाउरी की पिटाई गब्बर ने की थी. वह बुरी तरह से घायल हुआ. कुल्टी मंडल भाजपा के उपाध्यक्ष संतोष कुमार वर्मा ने कहा कि रेड लाइट एरिया में हमेशा हिंसक घटनआएं होती है. गब्बर कार पार्किग करता था. बीजेपी एससी, एसटी मोर्चा के जिला अध्यक्ष सत्यजित दास ने कहा कि राजा बाउरी दिहाड़ी मजदूूर है. घटना की शिकायत पुलिस आयुक्त से की जायेगी. प्रतिनिधि मंडल में नितिन मंडल, बावन बाउरी और राजा बाउरी के परिजन शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >