मतदान बीत जाने के बाद दुर्गापुर नगर िनगम इलाके में उत्तेजना का माहौल
दुर्गापुर. दुर्गापुर नगर निगम चुनाव में धांधली और बूथों पर वोट लूट की घटना के िवरोध में सोमवार को माकपा ने सिटी सेंटर के विमल दासगुप्ता भवन से प्रतिवाद जुलूस निकाला. िवभिन्न इलाकों की परिक्रमा करते हुये जुलूस राष्ट्रीय राजमार्ग पहुंचकर रुक गया. नगर निगम के 42 वार्डों में दुबारा चुनाव कराने की मांग की गयी. माकपा नेता गोरंगो चटर्जी ने कहा कि जिस प्रकार से तृणमूल के गुर्गों ने हर वार्ड में पहुंच बूथों में गड़बड़ी कर वोट लूट िकया है, उसे पूरे शहर के लोगों ने देखा.आमलोग तो दूर तृणमूल कांग्रेस के समर्थक भी वोट देने से वंचित रह गये.
तृणमूल कांग्रेस के मंत्री, िवधायक व नेताओं को अपने समर्थकों पर भी भरोसा नहीं है. लोगो ने देखा िक िकस तरह से लोकतंत्र की हत्या की गयी. हर तरफ बाहरी तत्वों को शहर में लाकर बूथों को लूटा गया. विरोधी पार्टी के पोलिंग एजेंटों को बैठने नहीं दिया गया. वाममोर्चा हाईकोर्ट जायेगा तािक चुनाव को रद्द कर दुबारा से शांति पूर्ण मतदान कराया जाये. लोग अपने मतों का अधिकार कर सकें. इस दौरान माकपा नेता पंकज राय सरकार, विनयकृष्ण चक्रवर्ती, राकेश शर्मा, महाव्रत कुंडू, शिवशंकर चटर्जी आदि मौजूद थे.
नलहाटी नपा चुनाव: कांग्रेस ने चार वार्डों में की पुनर्निर्वाचन की मांग: पानागढ़. वीरभूम िजले के नलहाटी नगरपालिका चुनाव में हुये बूथ दखल, लूटपाट तथा एजेंटों पर हमले के खिलाफ जिले के हासन के कांग्रेस विधायक मिल्टन शेख ने निर्वाचन कमीशन से नलहाटी के चार वार्डों में पुन: निर्वाचन की मांग की है. उन्होंने कहा कि जनमत का मतदान नहीं हुआ है, बल्कि रविवार को नलहटी में जो मतदान हुआ वह क्रििमनल का मतदान हुआ है. तृणमूल की अराजकता मतदान के समय साफ तौर पर देखी गयी.
दूसरी ओर, जिला तृणमूल पार्टी अध्यक्ष अनुव्रत मंडल ने नलहटी में हुये नगरपालिका चुनाव को शांतिपूर्ण निर्वाचन करार िदया. उन्होंने इस दिशा में कांग्रेस को बकरी तथा सीपीएम को शेष पार्टी कहा है. श्री मंडल ने बताया िक शांतिपूर्ण निर्वाचन के िलये पुलिस प्रशासन धन्यवाद की पात्र है. भाजपा पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि झारखंड से गुंडावाहिनी बुलाकर नलहाटी नगरपािलका चुनाव में आतंक फैलाने की कोशिश की गयी. इसका कड़ाई से मुकाबला िकया जायेगा.
