माकपा कार्यालय पर हमला नकाबपोशों ने की तोड़फोड़

कार्यालय सहित बाहर रखे वाहन तोड़े घायल हुए कई माकपा कर्मियों में एक की हालत गंभीर सत्तारूढ़ पार्टी पर आरोप दुर्गापुर. चुनावी प्रचार के अंतिम चरण के दौरान एक बार फिर माकपा के पार्टी कार्यालय पर हमला कर जमकर तोड़फोड़ की घटना को अंजाम दिया गया है. इसका आरोप सत्तारूढ पार्टी पर लगा है. घटना […]

कार्यालय सहित बाहर रखे वाहन तोड़े
घायल हुए कई माकपा कर्मियों में एक की हालत गंभीर
सत्तारूढ़ पार्टी पर आरोप
दुर्गापुर. चुनावी प्रचार के अंतिम चरण के दौरान एक बार फिर माकपा के पार्टी कार्यालय पर हमला कर जमकर तोड़फोड़ की घटना को अंजाम दिया गया है.
इसका आरोप सत्तारूढ पार्टी पर लगा है. घटना के अनुसार दुर्गापुर इस्पात नगरी के एजोन इलाका स्थित माकपा कार्यालय ‘आशीष जब्बार भवन’ पर गुरुवार देर शाम नकाबपोश अपराधियों ने हमला बोल दिया. हमलाकारियों ने हाथ में डंडे व रॉड लेकर कार्यालय में तोड़फोड़ मचानी शुरू कर दी. कार्यालय में उपस्थित माकपा कर्मियों ने जब उनका विरोध किया तो उनके साथ भी मारपीट की गयी. हमलावारों ने कार्यालय के बाहर रखे कई वाहनों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया. इस घटना में माकपा के कई समर्थक घायल हो गये. इसमें एक समर्थक की हालत गंभीर बतायी जाती है.
उसे अस्पताल में भरती कराया गया है. घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची दुर्गापुर पुलिस ने स्थिति का जायजा लिया. माकपा नेता पंकज रार सरकार ने कहा कि टीएमसी बाहर से असामाजिक तत्वों को बुलाकर इस प्रकार की घटनाओं को अंजाम दे रहा है. उन्होंने कहा कि तृणमूल कांग्रेस ने चुनाव को प्रभावित करने के लिए काफी संख्या में बाहर से गुंडे बुलाये हैं. ये तृणमूल के इशारे पर विरोधियों को डराने-धमकाने में लगे हैं. उन्होंने कहा कि हमलोगों को पहले से ही इस तरह की अनहोनी की आशंका थी. तृणमूल कांग्रेस चुनाव में जीत हासिल करने के लिये िकसी भी हद तक जा सकती है.
हमलावारों की संख्या तकरीबन 40-50 थी. गौरतलब है कि बीते कुछ दिनों पूर्व ही इस्पात नगर के विद्यासागर एवेन्यू स्थित सीटू कार्यालय पर कब्जा जमाने की कोशिश के साथ लूटपाट की गई थी. इसका आरोप भी टीएमसी पर ही लगा था. बाद में तृणमूल कांग्रेस नेताओं ने इस मामले को रफादफा कर दिया था. तृणमूल कांग्रेस के शिल्पांचल अध्यक्ष उत्तम मुखर्जी ने कहा कि इस घटना में तृणमूल का कोई हाथ नहीं है. यह घटना माकपा की आपसी गुटबाजी का नतीजा है. इसका िठकरा टीएमसी के िसर पर फोड़ा जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >