नहीं रहे ज्ञान सिंह सोहनपाल

कोलकाता के एसएसकेएम अस्पताल में ली अंतिम सांस 93 वर्ष के थे चाचा लगातार नौ बार से जीतते आ रहे थे खड़गपुर िवस केंद्र से राजकीय सम्मान संग होगा अंतिम संस्कार कोलकाता : पश्चिम बंगाल की राजनीति में चाचा नाम से मशहूर रहे कांग्रेस के नेता ज्ञान सिंह सोहनपाल नहीं रहे. मंगलवार की दोपहर को […]

कोलकाता के एसएसकेएम अस्पताल में ली अंतिम सांस
93 वर्ष के थे चाचा
लगातार नौ बार से जीतते आ रहे थे खड़गपुर िवस केंद्र से
राजकीय सम्मान संग होगा अंतिम संस्कार
कोलकाता : पश्चिम बंगाल की राजनीति में चाचा नाम से मशहूर रहे कांग्रेस के नेता ज्ञान सिंह सोहनपाल नहीं रहे. मंगलवार की दोपहर को कोलकाता के एसएसकेएम हास्पिटल में उन्होंने अंतिम सांस ली.
93 साल के चाचा लगातार नौ बार खड़गपुर विधानसभा केंद्र से जीतते आ रहे थे. लेकिन इस बार उनकी सीट भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष ने छीन ली थी. बावजूद इसके चाचा को किसी से कोई मलाल नहीं था. बाकायदा दिलीप घोष को उन्होंने बधाई देते हुए मिठाई भी खिलाई थी.
चाचा की मौत पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी गहरा शोक जताया है. उन्होंने उनकी अंत्येष्टी राजकीय मर्यादा से संपन्न कराने का निर्देश दिया है.
सीएम सहित कई ने जताया शोक
कांग्रेस के वयोवृद्ध नेता ज्ञान सिंह सोहनपाल के निधन पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शोक जताया है. ट्वीट करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि ज्ञान सिंह सोहन पालजी के गुजर जाने से दुखी हूं. हम लोगों ने एक वयोवृद्ध विधायक खो दिया है. उनके परिवार व दोस्तों के प्रति मेरी संवेदना. मुख्यमंत्री ने कहा कि वह पश्चिम बंगाल विधानसभा के एक बहुत वरिष्ठ सदस्य थे. बुधवार को सरकार बंदूक की सलामी देेगी. इससे पहले, शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी ने मुख्यमंत्री की आेर से सरदार ज्ञान सिंह सोहनपाल के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि वह हमारे सबसे वरिष्ठ विधायक थे. उनकी मौत से मुख्यमंत्री के साथ-साथ हम सभी बेहद दुखी हैं.
मुख्यमंत्री ने स्वयं अपनी निगरानी में एसएसकेएम अस्पताल में उनके चिकित्सा की व्यवस्था करवायी थी. वह उन्हें वहां देखनी भी गयी थीं. उनकी मौत से हम लोगों ने एक राष्ट्रीय, गैरसंप्रदायिक वयोवृद्ध राजनेता को खो दिया है. वह सरकार एवं विधानसभा में विभिन्न पदों पर रहे. वह पीएसी के चेयरमैन भी थे. हम सब उनके परिजनों आैर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के प्रति शोक व्यक्त करते हैं.
श्री चटर्जी ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर उनका अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जायेगा. इस संबंध में कांग्रेस नेताआें के साथ बातचीत चल रही है. 93 वर्षीय सरदार ज्ञान सिंह सोहनपाल का मंगलवार को एसएसकेएम अस्पताल में निधन हो गया. वह काफी दिनों से बीमार थे. वह 1962 में पहली बार विधायक बने. 1982 से 2011 तक वह लगातार खड़गपुर टाउन केंद्र से विधायक रहे. प्रदेश कांग्रेस के महासचिव ओमप्रकाश ने दुख जताया है. श्री मिश्रा ने कहा है कि श्री सोहनपाल 93 वर्ष के थे और अत्यंत भ्रद्र पुरुष थे. नौ बार विधायक के तौर पर चुने गये. यह पश्चिम बंगाल के सभी लोगों के लिए एक क्षति है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >