भाजपा के खिलाफ आंदोलन नौ को

आसनसोल नॉर्थ ब्लॉक टू तृणमूल कमेटी ने आयोजित की कर्मी सभा मंत्री मलय घटक ने दी विस्तृत जानकारी, आज मनाया जायेगा रक्षाबंधन आसनसोल. रेलपार डीपो पाडा बेलडंगा कम्युनिटी हॉल परिसर में आसनसोल नॉर्थ ब्लॉक टू तृणमूल कमेटी की पहल पर रविवार को कर्मी सभा आयोजित हुयी. श्रम एवं विधि मंत्री मलय घटक, पश्चिम बर्दवान जिले […]

आसनसोल नॉर्थ ब्लॉक टू तृणमूल कमेटी ने आयोजित की कर्मी सभा
मंत्री मलय घटक ने दी विस्तृत जानकारी, आज मनाया जायेगा रक्षाबंधन
आसनसोल. रेलपार डीपो पाडा बेलडंगा कम्युनिटी हॉल परिसर में आसनसोल नॉर्थ ब्लॉक टू तृणमूल कमेटी की पहल पर रविवार को कर्मी सभा आयोजित हुयी. श्रम एवं विधि मंत्री मलय घटक, पश्चिम बर्दवान जिले के तृणमूल महासचिव अनिमेष दास, मेयर परिषद सदस्य (क्रीड़ा एवं संस्कृति) अभिजीत घटक, मेयर परिषद सदस्य (रोजगार एवं आदिवासी उन्नयन) श्याम सोरेन, बोरो चेयरमैन गुलाम सरवर, आसनसोल नॉर्थ ब्लॉक टू तृणमूल के अध्यक्ष उत्पल सिन्हा, आसनसोल जिला तृणमूल महिला कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष रेखा सिंह, फंसबी आलिया, पार्षद नसीम अंसारी, पार्षद नरेंद्र मुमरू, पार्षद बापी व्हीलर, पार्षद श्रवणी मंडल, पार्षद सीके रेश्मा रामाकृष्णन, पापिया सेनगुप्ता, पार्षद विवेक बनर्जी, मनोज यादव, दुनिया राय, वार्ड 30 के अध्यक्ष काजल राय, गणोश नंदी आदि उपस्थित थे.
श्रम एवं विधि मंत्री श्री घटक ने कहा कि मुख्य मंत्री ममता बनर्जी के निर्देश पर नौ अगस्त को पूरे राज्य में ‘भाजपा भारत छोडो अभियान’ चलाया जायेगा.
वार्ड में जगह जगह रैली एवं पथसभा करने, सम्मेलन एवं सभा कर भाजपा भारत छोडो आंदोलन को तेज करना होगा. उन्होंने कहा कि भाजपा देश में एकता और भाईचारे को तोडने का प्रयास कर रही है. केंद्र सरकार में आने से पहले भाजपा ने देश की जनता से किये गये एक भी वादे को नहीं पूरा नहीं किया है. भाजपा के असली चेहरे को बंगाल की जनता के सामने लाना है. बेरोजगारों को नौकरी का वादा, विदेश में जमा कालाधन लाकर भारतीयों के खातों में जमा करने का वादा कर खाते खुलवाये गये. एलपीजी गैस के दामों में वृद्धि, बैंकों में ब्याज दरों में कटौती करना आदि बातों से जनता को अवगत करना है.
श्री घटक ने कहा कि तृणमूल में नेता नहीं बल्कि कर्मी प्रधान है. जहां जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता दी जाती है. नियमित कर्मी सभाओं का संचालन किये जाने से वार्ड और ब्लॉक स्तर पर इलाके में क्या घटना हो रही है, इलाके की जरूरतें संगठन की स्थिति आदि की जानकारी मिलती है. सात अगस्त को पार्टी स्तर से प्रत्येक चौराहों, कार्यालयों के निकट भाई बहन के पवित्र त्योहार रक्षा बंधन मनाये जाने का निर्देश दिया.
पिछले ब्लॉक स्तरिय बैठक में वार्डो में उन्नयन कार्यो के प्रस्ताव के तहत वार्ड अध्यक्षों को वार्ड के विकास कार्यो की सूची जमा करने को कहा गया था जिसे मंजूरी दे दी गयी. आने वाले दिनों में देश और राज्य भर में पार्टी दायित्वपूर्ण कामों में उतरेगी इसको लेकर कर्मियों को तैयार रहने को कहा गया.
प्रत्येक वार्ड में कमेटी गठित करने और वार्ड स्तर से वार्ड के उन्नयन मूलक कार्यो का नेतृत्व करने के लिए एक कुशल वक्ता को चुनने का निर्देश देते हुए श्री घटक ने कहा विरोधी दलों की दूर्नितियों से जनता को अवगत कराने और वार्ड के विकास की मांग को रखने के लिए एक सक्षम नेतृत्व को हर वार्ड स्तर पर चुना जाये. जो अच्छी छवि और कुशल वक्ता के गुणों से परिपूर्ण हो.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >