जीएसटी पर सेमिनार आयोजित किया आइओसीए ने

आसनसोल : कन्यापुर स्थित इंस्टीच्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटस ऑफ इंडिया (आसनसोल कार्यालय) के कांफ्रेंस कक्ष में रविवार को जीएसटी पर सेमिनार का आयोजन किया गया. सेमिनार में कोलकाता के दो चार्टर्ड एकाउंटेंड आर दास एवं एस भगत ने अपने वक्तव्य रखे. सेमिनार में आसनसोल, रानीगंज, कुल्टी, जामुड़िया के सीए एवं फाइनल वर्ष के प्रशिक्षु सीए […]

आसनसोल : कन्यापुर स्थित इंस्टीच्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटस ऑफ इंडिया (आसनसोल कार्यालय) के कांफ्रेंस कक्ष में रविवार को जीएसटी पर सेमिनार का आयोजन किया गया. सेमिनार में कोलकाता के दो चार्टर्ड एकाउंटेंड आर दास एवं एस भगत ने अपने वक्तव्य रखे.
सेमिनार में आसनसोल, रानीगंज, कुल्टी, जामुड़िया के सीए एवं फाइनल वर्ष के प्रशिक्षु सीए शामिल हुए. आइओसीए आसनसोल के चेयरमैन स्वपन राजगुरू, उपाध्यक्ष निरज अग्रवाल, मैनेजिंग कमेटी सदस्य देबब्रत बनर्जी, अनिर्वाण पॉल, देबाशिष बनर्जी, आलोक धर, प्रवीन जैन, बीएल दोकानिया आदि उपस्थित थे. सेमिनार में शिल्पांचल के 80 सीए और 30 फाइनल वर्ष के प्रशिक्षू सीए ने जीएसटी के बारे में जानकारी ली और अपने सवाल पूछे. कोलकाता से आये सीए श्री दास एवं श्री भगत ने जीएसटी के बारे में बुनियादी जानकारियां दीं.
उन्होंने बताया कि व्यवसायिक जगत में जीएसटी को लेकर भ्रामक स्थिति है. परंतु व्यवहारिक रूप ऐसा नहीं है. जीएसटी को समझने में शुरूआती दौर में कुछ परेशानियां हो सकती हैं. परंतु बाद में सब सामान्य लगेगा. सेमिनार में जीएसटी के क्रेडीट लेने, जीएसटी पंजीकरण, छोटे स्तर के व्यवसाइयों को जीएसटी की बुनियादी जानकारियां, तकनीकी पहलुओं पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >