एडीडीए चेयरमैन तापस मिले धंसान पीड़ितों से

न्यू केंदा के पुनर्वास से पहले तथा बाद में हर सहयोग का आश्वासन भूमिगत तथा धंसान स्थल का किया निरीक्षण, इसीएल प्रबंधन की आलोचना हरिपुर. केंदा एरिया अंतर्गत न्यू केंदा कोलियरी के धंसान और आग प्रभावित स्थल का निरीक्षण एडीडीए के चैयरमैन तापस बनर्जी ने शुक्रवार को किया. उन्होंने प्रभावित ग्रामीणों से मुलाकात की तथा […]

न्यू केंदा के पुनर्वास से पहले तथा बाद में हर सहयोग का आश्वासन
भूमिगत तथा धंसान स्थल का किया निरीक्षण, इसीएल प्रबंधन की आलोचना
हरिपुर. केंदा एरिया अंतर्गत न्यू केंदा कोलियरी के धंसान और आग प्रभावित स्थल का निरीक्षण एडीडीए के चैयरमैन तापस बनर्जी ने शुक्रवार को किया. उन्होंने प्रभावित ग्रामीणों से मुलाकात की तथा उन्हें पुनर्वास का आश्वासन दिया.
एडीडीए चेयरमैन श्री बनर्जी सबसे पहले न्यू केंदा हाइ स्कूल और प्राइमरी स्कूल में जाकर धंसान प्रभावित ग्रामीणों से मुलाकात की. उनकी समस्याएं सुनने के बाद हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया. इसके बाद वे आग और धंसान स्थल पर गये. उनके साथ तृणमूल ब्लॉक अध्यक्ष प्रदीप बनर्जी, संदीप बनर्जी, देवाशीष चटर्जी, आशिष बनर्जी, सिद्धार्थ राणा, अशोक बनर्जी, जगदेव यादव, विश्वनाथ सांगुई और गंगाधर मंडल आदि थे. एडीडीए चेयरमैन श्री बनर्जी ने कहा कि न्यू केंदा गांव के पुनर्वास में विलंब हो रहा हे.
इसका कारण इसीएल प्रबंधन का असहयोग है. जब भी बैठक बुलाई जाती है, इसीएल का ऐसा अधिकारी आता है, जिसके पास कोई अधिकार नहीं है. अगली बैठक जल्द बुलायी जायेगी. प्रभावितों के पुनर्वास के लिए बहादुरपुर में कार्य चल रहा है. इस समय एडीडीए के पास 190 करोड़ की राशि उपलब्ध है. लेकिन प्रोजेक्ट 2400 करोड़ रुपये का है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >