माकपा कार्यकर्ता पर हमले को लेकर पुलिस से कहासुनी

माकपा कार्यकर्ता पर हमले को लेकर पुलिस से कहासुनी

कोलकाता. मतदान से एक दिन पहले जादवपुर इलाके में काफी तनाव देखा गया. आरोप है कि माकपा उम्मीदवार सृजन भट्टाचार्य के एजेंट की पिटाई की गयी. घटना गांगुली बागान की है. कुल तीन वामपंथी कार्यकर्ताओं की पिटाई का आरोप तृणमूल पर लगा है. इसके लेकर माकपा कार्यकर्ताओं की पुलिस से कहा-सुनी हो गयी. माकपा उम्मीदवार सृजन भट्टाचार्य का आरोप है कि उनके पोलिंग एजेंटों के फार्म भी फाड़ दिये गये. खबर पाकर जब पुलिस मौके पर गयी, तो तृणमूल कार्यकर्ता उनसे भी उलझ गये. उनका कहना था कि प्रणब दास और शांति रंजन साहा के अलावा अजीत सेन व आशुतोष मल्लिक को भी पीटा गया. सृजन भट्टाचार्य ने कहा कि यहां के लोगों को वोट नहीं देने दिया जायेगा, ऐसा माहौल बनाया जा रहा है. हालांकि, इस संबंध में तृणमूल की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >