नाबालिग से यौनाचार के आरोपी को पीटा फिर पुलिस को सौंपा

यौनकर्मी की नाबालिग बेटी का यौन शोषण करने के आरोपी को पकड़ कर स्थानीय लोगों ने पीट दिया. फिर पुलिस के हवाले कर दिया.

दुर्गापुर.

दुर्गापुर थाना क्षेत्र के कादा रोड रेड लाइट इलाके में यौनकर्मी की नाबालिग बेटी का यौन शोषण करने के आरोपी को पकड़ कर स्थानीय लोगों ने पीट दिया. फिर पुलिस के हवाले कर दिया. आरोपी युवक को रेड लाइट इलाके का दलाल बताया जा रहा है. आरोप है कि एक महिला यौनकर्मी की बेटी (12) का करीब एक वर्ष से जबरन यौन शोषण करता था. सोमवार को ऐसा करते हुए आरोपी को स्थानीय लोगों ने देख लिया. फिर लोग उस पर टूट पड़े और बेदम पिटाई कर दी. इसकी शिकायत दूर्वार महिला समिति से भी की गयी है. महिला समिति की सदस्यों ने पीड़ित बच्ची से उसकी आपबीती सुनी. फिर उसे इलाज के लिए विधाननगर अस्पताल ले जाया गया. आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >