धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप, भाजपा का प्रदर्शन

धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के बाद भी अब तक मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कोई कार्रवाई नहीं की है.

पुरुलिया. राज्य के मंत्री तथा कोलकाता के मेयर फिरहाद हकीम पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाते हुए पुरुलिया जिला भाजपा द्वारा जिले के विभिन्न प्रखंडों के साथ-साथ पुरुलिया शहर में विरोध प्रदर्शन किया गया. रविवार को भाजपा द्वारा पुरुलिया शहर के टैक्सी स्टैंड पर विरोध प्रदर्शन के साथ-साथ मंत्री फिरहाद हकीम तथा मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुतला भी जलाया गया. जिला भाजपा के अध्यक्ष विवेक रंगा के नेतृत्व में इस दिन यह कार्यक्रम आयोजित हुआ. कार्यक्रम में भाजपा के नेता एवं कार्यकर्ता मुख्य रूप से उपस्थित थे. विवेक रंग ने कहा कि फिरहाद हकीम ने जिस तरह से अपने भाषण में धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाया उससे पूरा देश एवं पश्चिम बंगाल शर्मसार है. कई स्थानों पर उनके इस भाषण से तनाव भी पैदा हो गया है. धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के बाद भी अब तक मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कोई कार्रवाई नहीं की है. उनकी मांग है कि जल्द से जल्द फिरहादद हकीम को मंत्री तथा मेयर पद से इस्तीफा देना होगा वर्ना आने वाले दिनों में वृहद आंदोलन करने को वे बाध्य होंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >