चुनाव परिणाम को जनता का निर्णय मान कर स्वीकार करें : राज्यपाल

चुनाव का परिणाम चाहे जो भी हो और जैसा भी हो, जनता का निर्णय मानकर उसे स्वीकार करना चाहिए.

कोलकाता. चुनाव खत्म होने के बाद अब पूरे देश को चुनाव के परिणामों का इंतजार है. मंगलवार को परिणाम भी आ ही जायेगा. चुनाव का परिणाम चाहे जो भी हो और जैसा भी हो, जनता का निर्णय मानकर उसे स्वीकार करना चाहिए. ये बातें राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने कहीं. एक वीडियो संदेश जारी कर उन्होंने कहा कि ध्यान रखना होगा कि इस बीच चुनाव परिणामों की आड़ में असामाजिक सक्रिय होकर समाज में घृणा और हिंसा को उकसाने का काम कर सकते हैं. इस मामले में हर व्यक्ति को चौकस रहना होगा. अगर कहीं से किसी तरह की गड़बड़ी की कोई सूचना है, तो लोग राजभवन में खुले पीस रूम को इसकी जानकारी दे सकते हैं. राजभवन हिंसा को नकेल डालने के लिए सभी जरूरी कदम उठाने की दिशा में काम करेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >