चोरी करते युवक को पकड़ खंभे से बांधा, पुलिस ले गयी थाने

उस पर नजर पड़ते ही दुकानदार ने शोर मचाते हुए आरोपी को खदेड़ कर पकड़ लिया और पास ही बिजली के खंभे से बांध दिया.

दुर्गापुर. मंगलवार को शहर के भगत सिंह मोड़ इलाके में एक दुकान के कैशबॉक्स से रुपये निकाल कर भागते युवक को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया और पास के बिजली के खंभे से बांध दिया. खबर सुन कर आसपास से लोगों की भीड़ जुट गयी. सूचना पाकर न्यू टाउनशिप थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और लोगों के कब्जे से युवक को छुड़ा कर थाने ले गयी. दुकानदार ने बताया कि बीते कई दिनों से इलाके में चोरी की घटनाएं हो रही हैं. मंगलवार को अपनी दुकान खुली छोड़ कर कुछ देर को पास की दुकान में गया था. तभी मौका देख कर आरोपी युवक दुकान में घुसा और कैश बॉक्स में रखें हजारों रुपये लेकर भागने लगा. उस पर नजर पड़ते ही दुकानदार ने शोर मचाते हुए आरोपी को खदेड़ कर पकड़ लिया और पास ही बिजली के खंभे से बांध दिया. फिर पुलिस को सूचना दी गयी. खबर पाकर पुलिस पहुंची और आरोपी को पकड़ थाने ले गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >