सॉल्टलेक : नकदी समेत दस्तावेजों की चोरी, नौकरानी अरेस्ट

विधाननगर पुलिस कमिश्नरेट अंतर्गत टेक्नोसिटी थाने की पुलिस ने एक घर से नकदी समेत कई सामान व दस्तावेज चोरी करने के मामले में बुधवार को घर की नौकरानी को गिरफ्तार किया है. उसका नाम दुर्गा कर्मकार है.

कोलकाता.

विधाननगर पुलिस कमिश्नरेट अंतर्गत टेक्नोसिटी थाने की पुलिस ने एक घर से नकदी समेत कई सामान व दस्तावेज चोरी करने के मामले में बुधवार को घर की नौकरानी को गिरफ्तार किया है. उसका नाम दुर्गा कर्मकार है.

पुलिस के मुताबिक, टेक्नोसिटी थाना क्षेत्र के निवासी डॉ अत्री भौमिक ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज करायी कि उनकी मां रानी भौमिक और उनके बेटे के कमरे से नकद 17,555 रुपये, कुछ कीमती सामान और दस्तावेज चोरी हो गये हैं. शिकायत के बाद जांच के दौरान टेक्नोसिटी थाने की पुलिस को पता चला कि एक एजेंसी के जरिये उस घर में दुर्गा कर्मकार नाम की रूम मेड काम करती है.

इसके बाद पुलिस ने नौकरानी के घर जाकर उससे पूछताछ की, तो अंत में उसने चोरी की बात को स्वीकार कर लिया. फिर पुलिस ने उसके पास से चुराया हुआ सभी सामान बरामद कर लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >