आमता सामूहिक दुष्कर्म मामले का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

हावड़ा : आमता पुलिस थाने के अंतर्गत मुक्तिरचौक में एक ही परिवार की दो महिलाओं के साथ सामूहिक दुष्कर्म किए जाने के मामले में मुख्य आरोपी को पुलिस ने आज गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने बताया कि सत्तारुढ तृणमूल कांग्रेस के नेता वरुण माखन को गाडियाला इलाके में गिरफ्तार किया गया. पुलिस इस मामले में […]

हावड़ा : आमता पुलिस थाने के अंतर्गत मुक्तिरचौक में एक ही परिवार की दो महिलाओं के साथ सामूहिक दुष्कर्म किए जाने के मामले में मुख्य आरोपी को पुलिस ने आज गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने बताया कि सत्तारुढ तृणमूल कांग्रेस के नेता वरुण माखन को गाडियाला इलाके में गिरफ्तार किया गया.

पुलिस इस मामले में सात अन्य को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है जिन्हें सात दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है. पुलिस ने बताया कि दोनों पीड़िताएं सास-बहू थीं जिनमें बहू की उम्र 20 वर्ष के आस पास है.

मंगलवार की रात दोनों ही जब अपने घर में थीं तभी आठ लोग जबरन उनके घर में घुस आए थे और फरार होने से पूर्व उनके साथ दुष्कर्म किया. सीपीआई :एम: और कांग्रेस ने आरोप लगाया कि सामूहिक दुष्कर्म के इस मामले में तृणमूल कांग्रेस समर्थक शामिल थे और सत्तारुढ़ दल उन्हें बचाने का प्रयास कर रहा है. हालांकि तृणमूल ने इन आरोपों का खंडन किया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >