कोलकाता: विश्व के विभिन्न देशों में स्थित कॉलेजों व विवि में छात्रों के दाखिले के सपने का साकार करने के लिए वन ग्लोब 2014 नामक सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है.
इस सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए ब्रेनमैग ने अपनी पहल शुरू कर दी है और ब्रेनमैग के माध्यम से हिस्सा लेनेवालों की पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है.
इस दो दिवसीय सम्मेलन में छात्रों, यहां के स्कूलों व अभिभावकों को विश्व के विभिन्न कॉलेजों में जानकारी दी जायेगी. इस संबंध में सलवान मीडिया के संस्थापक व सीइओ हरजीव सिंह ने बताया कि इस दो दिवसीय सम्मेलन के आयोजन के लिए नॉलेज एटह्व ह्लार्टन, इंटरनेशनल न्यूयार्क टाइम्स, ब्रेन गेन मैगजीन, यूएस-इंडिया बिजनेस काउंसिल मिल कर कार्य रहे हैं.
इस दो दिवसीय सम्मेलन का उद्घाटन केंद्रीय विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद करेंगे. इस मौके पर विश्व के विभिन्न क्षेत्रों में स्थित प्रख्यात यूनिवर्सिटी के फैकल्टी व प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे. इनमें न्यूयार्क यूनिवर्सिटी, अरिजोना स्टेट यूनिवर्सिटी, हावर्ड यूनिवर्सिटी, आइआइटी राजस्थान, यूनिवर्सिटी ऑफ कैम्ब्रिज, यूनिवर्सिटी ऑफ टैक्सास, एशिया स्कॉटलैंड इंस्टीट्यूट, पथवेज स्कूल, गोइंग टू स्कूल, महिंद्रा इकोल सेंट्रले सहित अन्य संस्थान शामिल हैं. सम्मेलन के दूसरे दिन छात्रों के लिए विशेष सेशन का आयोजन किया जायेगा, जिसमें उनके लिए काउंसीलिंग की व्यवस्था होगी.
