मध्यमग्राम कांड पर राज्यपाल से फरियाद करेगा टैक्सी संगठन

कोलकाता: मध्यमग्राम कांड में पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए कोलकाता टैक्सी ऑपरेटर्स यूनियन (एटक) राज्यपाल से फरियाद करेगा. कोलकाता टैक्सी ऑपरेटर्स यूनियन (एटक) के महासचिव नवल किशोर श्रीवास्तव ने बताया कि उन लोगों ने राज्यपाल से मिलने का समय मांगा था. राज्यपाल की ओर से उनके विशेष सचिव से मिल कर ज्ञापन देने […]

कोलकाता: मध्यमग्राम कांड में पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए कोलकाता टैक्सी ऑपरेटर्स यूनियन (एटक) राज्यपाल से फरियाद करेगा. कोलकाता टैक्सी ऑपरेटर्स यूनियन (एटक) के महासचिव नवल किशोर श्रीवास्तव ने बताया कि उन लोगों ने राज्यपाल से मिलने का समय मांगा था.

राज्यपाल की ओर से उनके विशेष सचिव से मिल कर ज्ञापन देने का जवाबी पत्र आया है. वे लोग बुधवार को राजभवन जाकर ज्ञापन सौपेंगे. उन्होंने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने वादे को निभाया है. पीड़िता के पिता को बिहार पुलिस में नौकरी दे दी गयी है. वे लोग इसका स्वागत करते हैं. वहीं, पश्चिम बंगाल सरकार की ओर से अभी तक कोई पहल नहीं की गयी है.

उन्होंने कहा कि वे लोग राज्यपाल से फरियाद करेंगे कि एयरपोर्ट थाना के ओसी के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दे. ओसी ने पीड़िता के पिता को बिहार जाने के लिए कहा था तथा पिता के साथ गलत व्यवहार किया था. उन्होंने कहा कि गलत व्यवहार के बावजूद अभी तक उस पुलिस अधिकारी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >