वार्ड 45 में खुला नमो टी स्टॉल

कोलकाता: भाजपा की वार्ड नंबर 45 शाखा की ओर से शनिवार को एनएस रोड में नमो टी स्टॉल खोला गया. साथ ही सदस्यता अभियान व जनसभा का भी आयोजन किया गया. मौके पर उत्तर-पश्चिम भाजपा के अध्यक्ष किशन झंवर, पार्षद विजय ओझा, मीना देवी पुरोहित, राज्य इकाई के प्रतिनिधि युवा नेता अमित सिन्हा, उत्तर कोलकाता […]

कोलकाता: भाजपा की वार्ड नंबर 45 शाखा की ओर से शनिवार को एनएस रोड में नमो टी स्टॉल खोला गया. साथ ही सदस्यता अभियान व जनसभा का भी आयोजन किया गया. मौके पर उत्तर-पश्चिम भाजपा के अध्यक्ष किशन झंवर, पार्षद विजय ओझा, मीना देवी पुरोहित, राज्य इकाई के प्रतिनिधि युवा नेता अमित सिन्हा, उत्तर कोलकाता लोकसभा चुनाव पर्यवेक्षक भंवर लाल मूधड़ा, गणोश धनानिया, जोड़ासांकू मंडल अध्यक्ष सुनील हर्ष, भाजपा नेता तिलक गांगुली, जिला महासचिव दिनेश पांडेय, युवा नेता मृत्युंजय पांडेय ने विचार रखे. कार्यक्रम की अध्यक्षता वार्ड अध्यक्ष गणोश सिंह ने किया. कार्यक्रम को सफल बनाने में राम सागर शर्मा, संदीप पांडेय, गुड्डन सिंह, विजय सिंह, संतोष सिंह, सुब्रत कर्मकार, प्रदीप पांडेय, संजीत झा, विमल शर्मा, जगदीश दास, प्रकाश सक्सेना, दिनेश चंद्र सिंह, रंजीत राउत आदि का सक्रिय सहयोग रहा.

इस अवसर पर पार्षद विजय ओझा ने कहा कि आज देश में भाजपा और नरेंद्र मोदी के सिवाय दूसरा कोई विकल्प नहीं है. देश के विकास की डोर नरेंद्र मोदी के हाथ में हमें देना होगा, तभी श्रेष्ठ भारत बनेगा. किशन झवर ने कहा कि आज जिस तरह से हमारे नमो टी स्टॉल व सदस्यता अभियान में आम लोगों का सहयोग रहा, इससे वह दिन दूर नहीं जब भाजपा का जनाधार बंगाल में भी दिखेगा. भाजपा नेता अमित सिन्हा ने बताया कि यहां लगभग 450 लोगों ने सदस्यता ली व दो हजार कप चाय बिकी. हमारा चाय बेचना उद्देश्य नहीं, बल्कि बिग्रेड की सभा को सफल बनाना है. गुड्डन सिंह ने धन्यवाद ज्ञापित किया. कार्यक्रम के अंत में सुंदरकांड पाठ किया गया.

मोदी का मास्क पहने समर्थकों ने निकाली रैली, हर-हर मोदी का दिया नारा
जैसे-जैसे ब्रिगेड में नरेंद्र मोदी की सभा का दिन नजदीक आता जा रहा है, भाजपा की तैयारी चरम पर पहुंच रही है. पांच फरवरी की इस रैली के प्रति लोगों का उत्साह बढ़ाने के लिए शनिवार को मोदी का मुखौटा पहन कर सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता व समर्थक महानगर की सड़कों पर उतर आये.

सेंट्रल एवेन्यू के भाजपा कार्यालय से गिरीश पार्क तक उन्होंने रैली निकाली. उनका नारा था, ‘हर-हर मोदी, घर-घर मोदी.‘ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राहुल सिन्हा ने कहा कि नरेंद्र मोदी की रैली के प्रति जिस तरह लोगों का उत्साह नजर आ रहा है, उससे स्पष्ट है कि पिछली सभी रैलियों का रिकॉर्ड पांच फरवरी की इस रैली से टूट जायेगा. भारी जनसमर्थन इस रैली को मिलेगा.

प्रदेश भाजपा सचिव रितेश तिवारी ने कहा कि मोदी का मास्क पहने ये युवा दर्शा रहे हैं कि घर-घर में मोदी हैं. पार्टी की ओर से रैली को सफल बनाने के लिए जगह-जगह नमो टी स्टॉल खोलने का कार्यक्रम जारी है. इसके अलावा नुक्कड़ सभाओं के जरिये भी लोगों को उक्त सभा में भाग लेने के लिए आह्वान किया जा रहा है. मोदी का मास्क पहन कर कोलकाता पुस्तक मेले में भी भाजपा समर्थक घूमेंगे. इधर, श्री सिन्हा यह मानते हैं कि तृणमूल की 30 जनवरी की रैली के मुकाबले नरेंद्र मोदी की रैली में भीड़ शायद कम हो, लेकिन वह यह जरूर कहते हैं कि श्री मोदी को सुनने का आकर्षण लोगों में काफी अधिक है. यह पांच फरवरी को प्रमाणित हो जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >