ब्रिगेड रैली में आह्वान: ममता की नजर पीएम पद पर

कोलकाता: तृणमूल कांग्रेस की ब्रिगेड रैली से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को दिल्ली में परिवर्तन का नारा दिया. लोकसभा चुनाव प्रचार का बिगुल फूंकते हुए बनर्जी ने कहा कि देश के लिए विकल्प कांग्रेस या भाजपा नहीं बल्कि तृणमूल कांग्रेस है. संघीय मोरचे की एक बार फिर वकालत करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य […]

कोलकाता: तृणमूल कांग्रेस की ब्रिगेड रैली से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को दिल्ली में परिवर्तन का नारा दिया. लोकसभा चुनाव प्रचार का बिगुल फूंकते हुए बनर्जी ने कहा कि देश के लिए विकल्प कांग्रेस या भाजपा नहीं बल्कि तृणमूल कांग्रेस है. संघीय मोरचे की एक बार फिर वकालत करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य को यदि शक्तिशाली करना है तो लोकसभा की हर सीट पर चुनाव में जीत जरूरी है.

आम जनता के हित की काम करने वाली सरकार की जरूरत है. बंगाल में ढाई वर्षो के शासनकाल में उन्होंने विकास के अपने वायदों को पूरा किया है. बंगाल आज लघु उद्योग में नंबर वन है. जंगलमहल व पहाड़ की गंभीर समस्याओं को भी सुलझाया गया है. अपने भाषण में कांग्रेस व भाजपा पर समान रूप से हमला करते हुए उनका कहना था कि देश को भ्रष्टाचार मुक्त व दंगा मुक्त सरकार देना होगा. वह चाहती हैं कि केंद्र से वंशवाद हटे और दंगाइयों की सरकार भी न बने. इसलिए वह ‘चलो दिल्ली’ का नारा दे रही हैं. इसके लिए क्षेत्रीय दलों को मिल कर संघीय मोरचा बनाना होगा. इसमें तृणमूल कांग्रेस की अहम भूमिका होगी.

ममता ने कहा कि लोकसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस दूसरे राज्यों से भी कई सीटों पर चुनाव लड़ेगी. इसके अलावा वह खुद देश के अन्य राज्यों में चुनाव प्रचार के लिए जायेंगी. हालांकि मुख्यमंत्री ने यह जरूर कहा कि उन्हें सत्ता का लालच नहीं.

वह लोगों की भलाई के लिए यह सबकुछ कर रही हैं. संघीय मोरचे के संबंध में उनका यह भी कहना था कि इसके लिए दूसरे राज्यों से संपर्क करना होगा. जरूरत पड़ने पर तृणमूल कांग्रेस पीछे नहीं हटेगी. मुख्यमंत्री ने पार्टी कार्यकर्ताओं को चेताया कि ढिलाई बरतने या विपक्ष को कम करके आंकने की जरूरत नहीं है. बंगाल की सभी 42 सीटों पर वह विजय चाहती हैं. मुख्यमंत्री ने यह स्पष्ट कर दिया कि राज्य में लोकसभा चुनाव वह अपने बूते पर अकेले लड़ेंगी. पार्टी के अन्य नेताओं ने भी अपने संबोधन में ममता बनर्जी को प्रधानमंत्री पद के लिए सर्वाधिक उपयुक्त उम्मीदवार बताते हुए इस दिशा में अभियान छेड़ने की बात कही.

ममता बनें पीएम : महाश्वेता
साहित्यकार महाश्वेता देवी ने ममता बनर्जी की तारीफ करते हुए कहा कि वह उन्हें देश का प्रधानमंत्री बनते देखना चाहती हैं. ज्ञानपीठ और पद्म विभूषण जैसे सम्मानों से सम्मानित हो चुकीं महाश्वेता ने कहा, ‘मुङो उन पर पूरा विश्वास और भरोसा है. मैं उन्हें दिल्ली में सत्ता में देखना चाहती हूं. शायद वह प्रधानमंत्री बनने के लिए पर्याप्त रूप से योग्य हैं.’ उल्लेखनीय है कि ममता के साथ महाश्वेता के खट्टे-मीठे रिश्ते हैं. महाश्वेता ने सिंगुर और नंदीग्राम आंदोलन के दौरान ममता की हिमायत की थी. पश्चिम बंगाल में ममता की तृणमूल कांग्रेस के सत्ता में आने के बाद उन्होंने ममता सरकार को ‘फासीवादी’ कहा था. बाद में उन्होंने यह बात वापस ले ली थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >