कोस्ट गार्ड के बेड़े में होंगे 200 जहाज व 100 विमान

कोलकाता: वर्ष 2020 तक भारतीय कोस्ट गार्ड 200 जहाज व 100 विमान का एक ताकतवर व प्रभावशाली बेड़े के रूप में दुनिया के मानचित्र पर उभर कर सामने आयेगा. शनिवार को एक कार्यक्रम के दौरान कोस्ट गार्ड के क्षेत्रीय कमांडर (उत्तर-पूर्व) व आइजी केसी पांडे ने बताया कि अपनी ताकत को मजबूत बनाने के लिए […]

कोलकाता: वर्ष 2020 तक भारतीय कोस्ट गार्ड 200 जहाज व 100 विमान का एक ताकतवर व प्रभावशाली बेड़े के रूप में दुनिया के मानचित्र पर उभर कर सामने आयेगा.

शनिवार को एक कार्यक्रम के दौरान कोस्ट गार्ड के क्षेत्रीय कमांडर (उत्तर-पूर्व) व आइजी केसी पांडे ने बताया कि अपनी ताकत को मजबूत बनाने के लिए हमलोग लगातार अपने बेड़े में नये जहाज व विमान शामिल कर रहे हैं. हमारा लक्ष्य 2020 तक 200 जहाजों व 100 विमानों का बेड़ा तैयार करना है और इस दिशा में हमलोग तेजी से आगे बढ़ रहे हैं.

100 जहाजों व विमानों का दिया ऑर्डर
श्री पांडे ने बताया कि 100 जहाजों व विमान के लिए ऑर्डर भी दिया जा चुका है. इससे हमारे बेड़े में 100 से अधिक जहाज व बोट, 14 एयर कुशन व्हिकल्स (एसीवी) व 60 से अधिक एयरक्राफ्ट हो जायेंगे. एयरक्राफ्ट में डोरनियर डू 228 मेरीटाइम सर्विलेंस एयरक्राफ्ट भी शामिल हैं.

जाली नोटों की तस्करी पर जतायी चिंता
बांग्लादेश से नकली भारतीय मुद्रा की तस्करी में हुई वृद्धि पर चिंता व्यक्त करते हुए श्री पांडे ने कहा कि यह रैकेट अधिक सड़क मार्ग से ऑपरेट करता है. उन्होंने कहा कि सुंदरवन में में अब भी कई संवेदनशील क्षेत्र हैं, जिनकी हमलोग सख्त निगरानी रख रहे हैं. हमलोग दुनिया के बेहतरीन कोस्ट गार्ड में से एक हैं और हमारी लगातार यह कोशिश है कि समुद्री सुरक्षा हमारे लिए खतरा न बने.

संबंध बनाने पर जोर
श्री पांडे ने कहा कि तटीय इलाकों में रहनेवाले लोगों और विशेष रूप से मछुआरों को तटीय सुरक्षा के तंत्र में शामिल करने के लिए हम लोग लगातार प्रयास करते हैं. हम लोग उनके लिए जागरूकता व मेडिकल शिविरों का भी अक्सर आयोजन करते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >