कोलकाता : माकपा नीत वाममोर्चा ने राज्य में आसन्न राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस द्वारा मनोनीत निर्दलीय उम्मीदवार को समर्थन देने का निर्णय किया है.वाममोर्चा के अध्यक्ष विमान बोस ने कहा, ‘‘ हम आसन्न राज्यसभा चुनाव में एक उम्मीदवार को उतारेंगे और एक अन्य सीट पर कांग्रेस द्वारा मनोनीत निर्दलीय उम्मीदवार का समर्थन करेंगे.’’
राज्य में अप्रैल में राज्यसभा की पांच सीटें खाली हो रही हैं जिसके लिए सात फरवरी को चुनाव होने हैं. राज्य विधानसभा में सीटों के लिहाज से 186 सदस्यों के साथ तृणमूल कांग्रेस तीन सदस्यों को राज्यसभा में भेज सकती है. उसे जीजेएम के छह और एक निर्दलीय विधायक का समर्थन प्राप्त है. वाममोर्चा 61 सदस्यों के साथ एक सीट हासिल कर सकती है.
