बलात्कार की घटना दुखद:तृणमूल कांग्रेस

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में सत्तारुढ़ तृणमूल कांग्रेस ने बीरभूम जिले में एक खाप पंचायत के कथित आदेश पर एक आदिवासी महिला से सामूहिक बलात्कार को दुखद घटना करार देते हुए दोषियों को सख्त सजा दिये जाने की मांग की. तृणमूल कांग्रेस के महासचिव मुकुल रॉय ने, ‘‘ सरकार दृढ़ है और वह इस जघन्य अपराध […]

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में सत्तारुढ़ तृणमूल कांग्रेस ने बीरभूम जिले में एक खाप पंचायत के कथित आदेश पर एक आदिवासी महिला से सामूहिक बलात्कार को दुखद घटना करार देते हुए दोषियों को सख्त सजा दिये जाने की मांग की.

तृणमूल कांग्रेस के महासचिव मुकुल रॉय ने, ‘‘ सरकार दृढ़ है और वह इस जघन्य अपराध को अंजाम देने वाले दोषियों पर सख्त कार्रवाई के पक्ष में है. पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और इसकी जांच चल रही है.’’नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर कार्यक्रम में हिस्सा लेने दाजिर्लिंग आए राय ने कहा कि पार्टी और सरकार बलात्कार के मामलों से निपटने के लिए सख्त से सख्त संभव उपाय करने के पक्ष में है.राज्यसभा सदस्य ने कहा, ‘‘ यह सामाजिक बुराई है और हमें इससे राजनीतिक, सामाजिक और प्रशासनिक तौर पर निपटना है.’’

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >